फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   छात्रा प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी

छात्रा प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी

Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
Updated Wed, 19 Jul 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
छात्रा प्रेमी से निकाह की जिद पर अड़ी
प्रेमी के घर पहुंचकर निकाह की जिद पर अड़ी नाबालिग छात्रा
विज्ञापन

नहटौर (बिजनौर)।
बीए द्वितीय वर्ष की एक नाबालिग छात्रा ने प्रेमी के घर जाकर निकाह की जिद पकड़ ली। इसके बाद उसने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को थाने ले गई। छात्रा के परिजनों ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर दी है।
गांव मिर्जापुर निवासी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा गांव के ही दूसरे बिरादरी के थ्री-व्हीलर चालक के घर में जाकर बैठ गई। बताया जाता हैं कि छात्रा का उससे प्रेम प्रसंग चल रहा था। छात्रा प्रेमी से निकाह कराने की जिद पर अड़ गई। घर से बाहर निकालने की कोशिश की गई तो उसने भीतर जाकर खुद को एक कमरे में बद कर लिया। इसके बाद उसने डायल 100 पुलिस को सूचना दी। पुलिस प्रेमी युगल को थाने ले गई। दोनों के परिजन भी पहुंच गए। छात्रा के परिजनों ने बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


पुलिस के सामने समझौते के बाद निकाह
कोतवाली देहात। एक युवक ने गांव की ही युवती का निकाह का झांसा देकर शोषण किया था। पुलिस के सामने दोनो पक्षों में निकाह का समझौता हुआ था। समझौते के तहत मंगलवार को गांव के मदरसे में दोनों का निकाह हुआ। गांव बरूकी निवासी युवती ने युवक पर देहरादून ले जाकर निकाह का झांसा देकर शोषण का आरोप लगाया था। बाद में युवती निकाह की जिद पर अड़ी तो युवक ने इनकार कर दिया। वह सोमवार को युवती को गांव से कुछ दूरी पर छोड़कर फरार हो गया था। युवती ने प्रेमी और उसके दो साथियों के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया था। देर रात दोनों पक्षों में निकाह कराने का समझौता हो गया था। लड़की के परिजनों के कहने पर पुलिस ने लड़के को छोड़ दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed