{"_id":"645e9635aed05ef06607c9e4","slug":"court-sent-congress-district-president-sherbaz-pathan-to-jail-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-3050-2023-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: बिजनौर - कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को कोर्ट ने भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: बिजनौर - कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को कोर्ट ने भेजा जेल
Sat, 13 May 2023 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Updated Sat, 13 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
- लखनऊ से गिरफ्तार कर शुक्रवार को बिजनौर कोर्ट में किया गया पेश
- चांदपुर नगर पालिका चुनाव में भाजपा उम्मीदवार से मारपीट में दर्ज हुआ था केस
- दो आरोपी पहले ही कर लिए गए थे गिरफ्तार, शेरबाज पत्नी को हाईकोर्ट से मिली राहत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। कांग्रेस के बिजनौर जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को लखनऊ से गिरफ्तार कर शुक्रवार को बिजनौर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने शेरबाज पठान को जेल भेज दिया। चांदपुर पालिका से भाजपा उम्मीदवार के साथ मारपीट करने के मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष, कांग्रेस से उम्मीदवार उनकी पत्नी समेत 12 को नामजद करते हुए मामला दर्ज हुआ था।
शुक्रवार को चांदपुर पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान को सीजेएम न्यायालय में पेश किया गया। शेरबाज पठान के अधिवक्ताओं ने गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जानलेवा हमले की धारा हटाने की मांग रखी। उनका कहना था कि किसी भी घायल को कोई गंभीर चोट नहीं है। जानलेवा हमले का मामला नहीं बनता है। सीजेएम ने इस तर्क को ठुकराते हुए लगी हुई जानलेवा हमले सहित अन्य धाराओं को बरकरार रखा। जिसके बाद न्यायायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
बता दें कि नगरपालिका परिषद चांदपुर के लिए चार मई को हुए मतदान के दौरान फर्जी मतदान को लेकर बास्टा रोड स्थित मतदान केंद्र बारात घर के पास भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता व उनके भाई विशाल गुप्ता के साथ मारपीट हो गई थी। जिसमें भाजपा प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता रॉकी ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष शेरबाज पठान, कांगेस प्रत्याशी जीनत पठान सहित 12 को नामजद करते हुए 32 लोगों के खिलाफ संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में दो आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर लिए गए थे जबकि शेरबाज पठान समेत पांच आरोपियों के खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी के वारंट जारी किए थे। जिसके बाद शेरबाज पठान को लखनऊ से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
उधर, हाईकोर्ट ने शेरबाज पठान की याचिका पर उनकी पत्नी कांग्रेस प्रत्याशी जीनत पठान की गिरफ्तारी पर पंद्रह मई तक के लिए रोक लगा दी है। जीनत पठान चांदपुर पालिका से चुनाव में कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। हाईकोर्ट के न्यायाधीश अंजनी कुमार मिश्रा और न्यायाधीश नंद प्रभा शुक्ला ने पंद्रह मई तक जीनत पठान व एक अन्य की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी।