फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Council schools... Youngsters will decide their own future.

Bijnor News: परिषदीय स्कूल... नौनिहाल खुद तय करेंगे अपना भविष्ये

Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 12:01 AM IST
विज्ञापन
Council schools... Youngsters will decide their own future.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बरूकी। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले नौनिहाल अब अपना भविष्य खुद तय करेंगे। उन्हें अभी तय करके बताना होगा कि भविष्य में क्या बनेंगे। विद्यालयों में ऑनलाइन की जा रही हॉलिस्टिक रिपोर्ट (समग्र रिपोर्ट) में शिक्षक बच्चों से पूछकर उनके सपने और रुचियां दर्ज करेंगे।
परिषदीय स्कूलों में प्रत्येक बच्चे का डाटा ऑनलाइन भरा जा रहा है। इसमें बच्चों के परीक्षा परिणाम के अतिरिक्त यह भी दर्ज करना है कि बच्चा बड़ा होकर क्या बनना चाहता है। उसके पसंदीदा विषय और खेल क्या हैं। बच्चे को नृत्य, चित्रकारी, संगीत जैसे शौक हैं तो यह भी दर्ज करने होंगे।
विज्ञापन

प्रत्येक बच्चे के संबंध में शिक्षक उससे पूछकर यह सभी जानकारी भरेंगे। बच्चे का स्वआकलन भी किया जाएगा। इसमें उसे बताना होगा कि वह प्रतिदिन विद्यालय आता है या नहीं, कक्षा की गतिविधियों में भाग लेना, अपना कार्य समय पर पूरा करना, शरीर एवं कपड़ों की साफ-सफाई रखता है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चा बिना हिचकिचाहट अपनी बात कह पाता है या नहीं तथा उसके समूह में रहना पसंद है या फिर अकेले, यह भी ब्यौरा देना होगा। शिक्षक प्रत्येक बच्चे से इस संबंध में पूछकर जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed