फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona infection spreading due to congestion in the district

जिले में भीड़ के कारण फैल रहा कोरोना संक्रमण

Tue, 21 Jul 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infection spreading due to congestion in the district
जिले में भीड़ के कारण फैल रहा कोरोना संक्रमण
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में कोरोना संक्रमण भीड़ से अधिक तेज चल रहा है। सड़कों और बाजारों में उमड़ रही भीड़ कोरोना के मरीज बढ़ा रही है। इसका दूसरा कारण रोजाना सैकड़ों सैंपल की जांच भी माना जा रहा है। पहले जांच कम होती थीं तो पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी कम ही आती थी।
सड़कों और बाजारों में बेवजह और बिना मास्क के घूमने वाले लोग बाज नहीं आ रहे हैं। अब तो बिना मास्क के घूमने पर शासन ने 500 रुपये जुर्माना निर्धारित किया है। लोग जुर्माना तो आसानी से भर देते हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे। ऐसे लोग अपने साथ साथ दूसरों की जान भी जोखिम में डाल रहे हैं। इसी वजह से अब जनपद में कोरोना संक्रमण का फैलाव तेजी से बढ़ रहा है। अब तक जनपद में कुल 550 कोरोना संक्रमित केस मिल चुके हैं। इनमें से 396 लोगों ने कोरोना को हराया है, जबकि सात लोगों ने कोरोना से दम तोड़ा है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस 147 हैं।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्साधिकारी अशोक कुमार बताया कि शुरुआत में जनपद में कोरोना संक्रमित केस कम ही मिले। इसका कारण रहा कि 24 मार्च से 31 मई तक लगातार पूरी तरह से लॉकडाउन रहा। कोरोना मरीजों की तादाद जून से बढ़नी शुरू हुई है। पहले कोविड जांच कम होती थीं, लेकिन जिले में अब रोजाना सैकड़ों लोगों के नोजल और थ्रॉट स्वाब लेकर कोविड जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 102 हैं हॉट स्पॉट एरिया
डॉक्टर अशोक कुमार ने बताया कि जिले में अब तक कुल 243 हॉट स्पॉट बनाए जा चुके हैं। शासन द्वारा निर्धारित समयावधि 28, 21, 14 दिन पूरी होने पर 141 इलाकों को कंटनमेंट जोन की पाबंदी से मुक्त किया गया है। वर्तमान में 102 एक्टिव हॉट स्पॉट हैं।
कोरोना से बचने के उपाय
1. खांसी, नजला, बुखार होने पर चिकित्सक को दिखाएं।
2. खांसते और छींकते समय रुमाल या कपड़े का इस्तेमाल करें।
3. प्रतिदिन 20 से 30 बार 30 सेकेंड तक साबुन से हाथ धोयें।
4. रोजाना गर्म पानी सेवन करें।
5. बाहर से आने पर कीटाणुनाशक साबुन से नहाएं।
6. बिना वजह के घर से बाहर न जाएं।
7. एक-दूसरे से हाथ मिलाने से बचें।
8. बिना वजह किसी भी चीज को न छुएं।
9. बार बार सैनिटाइजर के प्रयोग से बचें, साबुन से हाथ धोएं तो बेहतर है।
10. बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed