फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Corona imposed sale on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर कोरोना ने बिक्री पर लगाया कर्फ्यू

Thu, 13 May 2021 10:10 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:10 PM IST
विज्ञापन
Corona imposed sale on Akshaya Tritiya
अक्षय तृतीया पर कोरोना ने बिक्री पर लगाया कर्फ्यू
विज्ञापन

नगीना। लगातार दूसरे साल अक्षय तृतीया पर कोरोना महामारी ने ग्रहण लगा दिया है। पहले कोरोना कर्फ्यू के चलते सराफा व्यापारी सहालग में दुकान बंद रखने को मजबूर हुए अब अक्षय तृतीया के दिन भी बिक्री की आस लगाए बैठे व्यापारी कोरोना के चलते मायूस हो गए हैं। अक्षय तृतीया आज है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन सोना खरीदना तथा विवाह शादी तथा सभी अच्छे काम आज के दिन करना शुभ माना जाता है।
कोरोना के कारण नहीं की खरीदारी
विश्व हिंदू परिषद के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप गर्ग की पत्नी व अग्रवाल महिला संगठन की पूर्व नगर अध्यक्ष ऋतु गर्ग का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदना शुभ होता है। वह हर साल कोई न कोई सोने का सामान खरीदने सराफा बाजार जाती हैं, लेकिन कोरोना के कारण पिछले साल और इस बार भी वह इससे वंचित रह जाएगी।
विज्ञापन

दो साल से अक्षय तृतीया पर कुछ नहीं खरीदा
भाजपा नेता अमित गुप्ता की पत्नी व वैश्य महिला समाज की नगर अध्यक्ष नीता गुप्ता का कहना है कि उन्हें इस बात का मलाल है कि अक्षय तृतीया के दिन वह सोने का कोई सामान कोरोना काल के चलते नहीं खरीद पाएगी। उनका कहना है कि वह पूरे साल अक्षय तृतीया के दिन सोना खरीदने की इंतजार में रहती है लेकिन पिछले दो सालों से ऐसा नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना ने बिक्री पर लगाया कर्फ्यू
एलआरएस ज्वैलर्स के मालिक अनुभव अग्रवाल का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन काफी संख्या में महिलाएं सोना खरीदने आती हैं, लेकिन कोरोना काल के चलते लगे कोरोना कर्फ्यू में बाजार बंद होने के कारण इस बार बिक्री नहीं हो पाएगी। उनका कहना है सराफा व्यापारी को पहले सहालग में और अब अक्षय तृतीया में बिक्री से वंचित रहना पड़ेगा।

मंदा है बाजार
गर्ग आभूषण भंडार के मालिक संजीव अग्रवाल उर्फ विक्की का कहना है कि अक्षय तृतीया के दिन आभूषण खरीदना अच्छा माना जाता है। इसके चलते इस दिन सोने की बिक्री बहुत अच्छी रहती है लेकिन कोरोना की वजह से बाजार बंद होने के कारण इस बार भी पिछली बार की तरह सर्राफा व्यापारी बिक्री नहीं कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed