{"_id":"615847108ebc3e09e41198b7","slug":"cop-line-spot-after-he-beaten-a-boy-for-not-having-bike-dl-and-documents-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: चेकिंग के नाम पर बाइक सवार छात्रों पर बरसाए डंडे, एक घायल, सिपाही लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: चेकिंग के नाम पर बाइक सवार छात्रों पर बरसाए डंडे, एक घायल, सिपाही लाइन हाजिर
Sat, 02 Oct 2021 05:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 02 Oct 2021 05:18 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सिपाही ने बाइक सवार छात्रों के साथ मारपीट कर दी। इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक सिपाही ने बाइक सवार छात्रों के साथ मारपीट करने के मामले में एसपी ने आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया है। दरअसल, बाइक के कागज नहीं मिलने पर सिपाही ने छात्र व उसके चार साथियों के साथ मारपीट कर दी थी। इसमें एक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के हंगामे के बाद आरोपी सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर शाम करीब साढ़े नौ बजे सालमाबाद निवासी नकुल को घर छोड़ने के लिए उसके चार साथी संग जा रहे थे। दो बाइकों पर सवार पांचों दोस्त चक्कर रोड पर पहुंचे तो पीछे से आई फैंटम ने उन्हें रोक लिया। फैंटम पर सवार सिपाही परमवीर ने बाइकों के कागज मांगे, युवकों के पास कागज नहीं थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले-भुलाया नहीं जा सकता बलिदान
विज्ञापन
बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष बालियान के मुताबिक पुलिसकर्मी ने बाइक को चोरी की बताते हुए गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। जबरन चौकी ले जाने पर पांचों दोस्तों ने आना-कानी की तो वहीं डंडे से मारना शुरू कर दिया। नकुल के सिर में डंडा लगने से खून बहने लगा।
आरोप है कि चौकी में ले जाकर भी दो युवकों को सिपाही द्वारा पीटा गया। नकुल को अस्पताल ले जाया गया, जिसके सिर में एक टांका लगा है। नकुल बजरंग दल का कार्यकर्ता भी है।
अस्पताल में बजरंग दल के पदाधिकारी जमा हो गए। जिन्होंने पुलिसकर्मी की शिकायत आला अफसरों से की। एसपी डाॅ. धर्मवीर सिंह ने सिपाही परमवीर को लाइन हाजिर कर दिया।