फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar: Uttarakhand CM Pushkar Dhami pays tribute to martyrs, said sacrifice cannot be forgotten

मुजफ्फरनगर: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले-भुलाया नहीं जा सकता बलिदान

Sat, 02 Oct 2021 03:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Oct 2021 03:24 PM IST
सार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। उन्होंने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि हम शहीदों के सपनों के अनुरूप सरकार चला रहे हैं। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar: Uttarakhand CM Pushkar Dhami pays tribute to martyrs, said sacrifice cannot be forgotten
उत्तराखंड के सीएम पुष्कर धामी, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहे पर स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर शहीदों को नमन किया। यहां आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम उत्तराखंड के शहीदों के सपनों के अनुरूप सरकार चला रहे हैं। इस कार्यक्रम में राज्यमंत्री संजीव बालियान, राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल समेत कई दिग्गज मौजूद रहे। 

विज्ञापन


उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी शनिवार को मुजफ्फरनगर पहुंचे। यहां शहीदों के श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड के शहीदों के सपने को साकार करेंगे, हम उनके सपनों के अनुरूप सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को रोजगार हमारी पहली प्राथमिकता है। प्रदेश में 24 हजार भर्तियों की प्रक्रिया चल रही हैं, जो जल्द पूरी हो जाएंगी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मेरठ: प्रशासन के मान-मनौव्वल से नहीं बनी किसानों की बात, महापंचायत आज, सीएम से मुलाकात पर अड़े

विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश में चल रहे उद्योगों में आंदोलनकारियों के परिजनों को नौकरी में प्राथमिकता दिए जाने का शासनादेश हमने जारी कर दिया है। महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख तक का ऋण बिना ब्याज के दिया जा रहा है। बीते छह माह का उनका ब्याज माफ कर दिया गया है। महिला समूहों से जुड़ी 25 हजार महिलाओं की एक साथ आर्थिक मदद की गई है। 

उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधानों का मानदेय 1500 से बढ़ाकर 3500 रुपए प्रति माह कर दिया गया है। चार धाम की यात्रा नहीं होने से नुकसान हुआ है, हमने आर्थिक मदद करते हुए लोगों के खातों में सीधा पैसा डालने का काम किया है। कहा कि उत्तराखंड आंदोलनकारियों को चिन्हित करने की प्रक्रिया बंद कर दी गई थी, उसे फिर से शुरू करने का शासनादेश जारी कर दिया गया है। 

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट, प्रदेश के राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, विधायक उमेश मलिक, जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निरवाल ने भी शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed