फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cooperation of all conditions contained in

सबके सहयोग से हालात पर काबू पाया

Mon, 19 Sep 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Mon, 19 Sep 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Cooperation of all conditions contained in
पेद्दा में शांति समिति की बैठक को संबोधित करते डीएम जगतराज त्रिपाठी। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज त्रिपाठी और एसपी उमेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि गांव पेद्दा में हुई घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। घटना में त्वरित कार्रवाई की वजह से माहौल शांत रहा। कहीं कोई अप्रिय घटना नहीं हुई। सबने इस घटना में मिलकर साथ दिया। सभी के सहयोग से हालात पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में रविवार को पत्रकारों से वार्ता करते हुए डीएम ने कहा कि प्रशासन मशीनरी के एक्टीवेट होने के साथ प्रबुद्ध व्यक्तियों का भी सहयोग रहा। सभी के सहयोग से सफलता मिली है। उन्होंने कहा कि कोई चार लोगों के मरने की   बात  कर रहा है, जबकि हकीकत यह है कि तीन लोगों की मौत हुई है और 12 घायल हुए हैं। दिल्ली एम्स में भर्ती रिजवान की हालत  में अब सुधार है। उन्होंने जल्दी ही रिजवान के ठीक होने की कामनाएं कीं। डीएम ने कहा कि पेद्दा की   घटना को कंट्रोल करने व अफवाहों पर रोक लगाने के उद्देश्य से   जिले में सोमवार को दस बजे तक इंटरनेट की सेवा बंद की गई हैं। सोमवार को देखा जाएगा कि आगे को इंटरनेट बंद करने की जरूरत   है या नहीं। उन्होंने कहा कि जिले  के लोगों को सुख-सुविधा   होनी चाहिए। अफवाहें भी न फैलाई जाएं। उन्होंने कहा कि पूरे जिले  में अमन-चैन कायम रखना है। 
विज्ञापन

जिले के सभी एसडीएम और सीओ को निर्देश दिए गए हैं कि वे गांव-गांव जाकर लोगों से बात करें। गांव वालों के नंबर अपने पास रखें और उनसे बात करें। एसपी ने कहा कि पुलिस प्रशासन  के साथ सभी लोगों के सहयोग  की वजह से पेद्दा के बाद कहीं  और माहौल खराब नहीं हुआ। पिछले तीन दिन प्रशासन के       सामने संकट के थे, सांसें अटकी थीं। पेद्दा की घटना ऐसी थी कि एक-दो जगह और हो जाती तो  पूरे जिले का माहौल खराब हो सकता था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिमंडल उनसे मिले थे। इसके बाद आरोपियों को छोड़कर सभी महिला व पुरुषों को उनके घर  लौटने को कह दिया गया। यह आराम से अपने घर रह सकते हैं। इन्हें कोई कुछ नहीं कहेगा। उन्होंने कहा कि इस  घटना से पहले सब लोग आपस में प्यार से रहते थे। घटना से लोगों  के दिलों  में जो दूरी पैदा हुई है, उसे दूर करने की कोशिश की जा रही है।  फिजा खराब करने वालों से  सख्ती से निपटा जाएगा। ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि घटना की   जो रिपोर्ट दर्ज हुई है, उसकी विवेचना चल रही है। विवेचना में साक्ष्य प्रकाश में आएंगे, उसी  के अनुरूप कार्रवाई होगी। जो  दोषी हैं उन्हें सजा दी जाएगी। किसी निर्दोष को सजा नहीं होगी। 

इस सवाल के जवाब में कि किस पक्ष की युवती के साथ छेड़छाड़ हुई, एसपी ने कहा कि विवेचना में सब कुछ सामने आ जाएगा। डीएम ने बताया कि तीनों मृतकों के परिजनों के खाते में 20-20 लाख व 12 घायलों के परिजनों के खाते में पांच-पांच लाख रुपया भेज   दिया गया है। नामजद आरोपियों  के अलावा घटना में शामिल   कुछ और लोगों के नाम प्रकाश  में आए हैं। उनके मोबाइल सर्विलांस पर लगाए गए हैं। दोषी पाए जाने पर कार्रवाई होगी। सभी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई होगी। अफवाहें फैलाने वालों पर भी कार्रवाई की जाएगी। पीड़ितों को सरकारी योजनाओं का भी लाभ दिया जाएगा। एसपी ने कहा कि जिले में 14 कंपनी पीएसी की, छह एडिशनल एसपी सहित बड़ी तादाद में  फोर्स मौजूद है। उन्होंने कहा कि  जो गलत होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। एडीएम प्रशासन राममूर्ति मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed