{"_id":"6a8f272d1ca1d68caa0a73f5","slug":"bijnor-massive-fire-breaks-out-after-head-on-collision-between-containers-in-dhampur-two-dead-2026-08-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: धामपुर में आमने-सामने की टक्कर के बाद दो कंटेनरों में लगी भीषण आग, दो की मौत; एक युवक तो जिंदा जल गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: धामपुर में आमने-सामने की टक्कर के बाद दो कंटेनरों में लगी भीषण आग, दो की मौत; एक युवक तो जिंदा जल गया
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Thu, 27 Aug 2026 01:02 AM IST
सार
Two killed in accident: नूरपुर मार्ग की ओर से आ रहे कंटेनर ने खंभे में टक्कर मारी, फिर एक स्कूटी से टकराते हुए सामने से आ रहे कंटेनर से भिड़ गया। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। स्कूटी सवार कुलवंत चौधरी और कंटेनर में सवार नदीम की मौत हो गई।
विज्ञापन
1 of 5
टक्कर के बाद कंटेनरों में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
धामपुर में नूरपुर मार्ग पर एसडीएम कोर्ट तिराहे के निकट बुधवार देर रात करीब नौ बजे दो कंटेनरों की आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में भीषण आग लग गई। हादसे में एक कंटेनर सवार की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार ने भी दम तोड़ दिया। दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
2 of 5
पलटे पड़े कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नूरपुर मार्ग की ओर से आ रहे कंटेनर ने पहले स्ट्रीट लाइट के पोल में टक्कर मारी। इसके बाद सड़क किनारे खड़े एक वाहन को टक्कर मारते हुए सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ा। टक्कर लगते ही दोनों वाहनों में आग लग गई। आबादी क्षेत्र में हुए हादसे के बाद अफरातफरी मच गई।
3 of 5
आग बुझाते दमकलकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हादसे में घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां स्कूटी सवार धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर नारायण निवासी कुलवंत चौधरी (43) पुत्र मदनपाल सिंह को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पलटे पड़े कंटेनर।
- फोटो : अमर उजाला
जनपद रामपुर के जमालगंज टांडा निवासी इशहाक और जनपद हापुड़ के गांव अच्छेजा निवासी परवेज अहमद को गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर किया गया। कंटेनर में सवार परवेज अहमद ने बताया कि वह और उसका चचेरा भाई नदीम (35) हापुड़ से रामनगर जा रहे थे। सामने से आ रहे कंटेनर ने उनके वाहन में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आग लगने से नदीम कंटेनर में ही फंस गया और जिंदा जल गया। परवेज ने पुलिस और आसपास मौजूद लोगों से नदीम को बचाने की गुहार लगाई। इसके बाद उन्हें सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन
5 of 5
सीएचसी पर मौजूद परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
बिजली नहीं काटी जाती तो हो सकता था बड़ा हादसा
कंटेनरों में आग लगने के बाद विद्युत निगम के अधिकारियों ने तत्काल बिजली आपूर्ति बंद कर दी। बताया गया कि समय रहते बिजली आपूर्ति विच्छेदित नहीं की जाती तो हादसा और गंभीर हो सकता था।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।