फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   'Convenience and respect for voters on polling stations'

‘मतदान केंद्रों पर मतदाता को मिले सुविधा और सम्मान’

Sun, 17 Mar 2019 12:10 AM IST
Deepak Sharma अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो/बिजनौर Published by: Deepak Sharma Updated Sun, 17 Mar 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
'Convenience and respect for voters on polling stations'
अधिकारियों की बैठक लेते कमिशनर यशवंत सिंह व आईजी रमित शर्मा। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर  में मुरादाबाद मंडलायुक्त यशवंत सिंह ने कहा कि मतदान केंद्रों पर मतदाताओं को सुविधा व सम्मान मिलना चाहिए। मतदाताओं को लगे कि वे वास्तव में वे लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सभागार में वार्ता करते हुए मंडलायुक्त ने कहा कि सभी मतदाता मतदान के अपने कर्तव्य को पूरा करें। अगर हर व्यक्ति अपने कर्तव्यों के प्रति ईमानदार हो जाएगा तो उसे किसी से अधिकार मांगने की जरूरत नहीं होगी। मतदान करना सभी मतदाताओं का नैतिक दायित्व है। सभी मतदाता धर्म, क्षेत्र, भाषा, वर्ग, संप्रदाय आदि से ऊपर उठकर मतदान करें। नैतिक मतदान से ही देश की लोकतांत्रिक प्रणाली स्वस्थ और सशक्त हो सकती है और विश्व में अपनी गरिमा को बनाये रखन में सक्षम हो सकती है। आईजी मुरादाबाद रमित शर्मा ने एसपी संजीव त्यागी को आदेश दिए कि सभी शस्त्रों के बारे में पूरी जानकारी लेकर उन्हें जमा कराया जाए। असामाजिक तत्वों के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई की जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवैध असलाह रखने वालों के खिलाफ वालों व निर्वाचन में बाधा डालने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। कहा कि सभी मतदान केंद्रों पर बिजली व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। निर्वाचन आयोग द्वारा जारी किए गए 1950 हेल्पलाइन नंबर व सी विजिल ऐप के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में डीएम सुजीत कुमार, एसपी संजीव त्यागी, सीडीओ प्रवीण मिश्र, एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन विनोद कुमार गौड़, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र, एसपी देहात विश्वजीत श्रीवास्तव समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चुनाव में मतगणना स्थलों पर लगाई गई चिकित्सकीय दल की ड्यूटी
बिजनौर में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सीएमओ को लोकसभा चुनाव में बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध बनाने के निर्देश दिए हैं। जिला अस्पताल समेत जिले के सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के माध्यम से चिकित्सकीय स्टाफ जीवन रक्षक दवाओं और एंबुलेंस के साथ उपलब्ध रहेगा। जिले में बिजनौर लोकसभा सीट पर 11 अप्रैल को, नगीना लोकसभा क्षेत्र में 18 अप्रैल को, मुरादाबाद लोकसभा सीट पर बढ़ापुर क्षेत्र में 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव होगा और 23 मई को मतगणना होगी। नोडल अधिकारी एसके निगम के अनुसार जनपद में बिजनौर, धामपुर, नजीबाबाद, नगीना, चांदपुर आदि स्थानों पर एक-एक चिकित्सक व पैरा मेडिकल स्टाफ आवश्यक दवाओं आदि के साथ चिकित्सा व्यवस्था प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षकों के माध्यम से की जाएगी। नोडल अधिकारी  एसके निगम ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed