फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contact road of Malan river bridge built by car service of Sikhs sunk

Bijnor News: नजीबाबाद - सिखों की कार सेवा से बना मालन नदी पुल का संपर्क मार्ग धंसा

Thu, 10 Aug 2023 12:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 10 Aug 2023 12:24 AM IST
विज्ञापन
Contact road of Malan river bridge built by car service of Sikhs sunk
नजीबाबाद के बड़िया क्षेत्र में पुल का धंसा संपर्क मार्ग।
-बड़िया में मालन नदी पुल का संपर्क मार्ग धंसा, आवागमन ठप
विज्ञापन

फोटो - 09एनजेडबी10ए, 10बी
नजीबाबाद। सिखों की कार सेवा से बने मालन नदी पुल का संपर्क मार्ग धंसने से बड़िया से कई गांव का आवागमन ठप हो गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नजीबाबाद-कोटद्वार मार्ग पर बड़िया से जट्टीवाला जाने वाले मार्ग पर सिखों की कार सेवा से बने मालन नदी पुल का संपर्क मार्ग मालन नदी की दिशा बदलने से अचानक धंस गया। संयोग से एसडीएम रम्या आर, नायब तहसीलदार सार्थक चावला ने क्षेत्र का दौरा कर कार मालन नदी पुल के संपर्क मार्ग पर तत्काल प्रभाव से आवागमन रुकवा दिया। उधर, किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष बाबूराम तोमर, युवा जिलाध्यक्ष वरिंदर सिंह बांठ ने क्षेत्र का दौरा कर सिखों की कार सेवा से बने पुल को खतरा होने पर चिंता व्यक्त की। उधर, मालन नदी पुल का संपर्क मार्ग धंसने से गांव बीरूवाला, चंडीगढ़, ताहरपुर, छोटी भुड्डी, बड़ी भुड्डी, ताहरपुर सहित कई गांवों का आवागमन ठप हो गया।
विज्ञापन

.
बड़िया क्षेत्र में मालन नदी पुल के संपर्क मार्ग धंसने से उत्पन्न स्थिति पर निगाह रखी जा रही है। एनएचएआई और सिंचाई खंड अफजलगढ़ को तत्काल प्रभाव से प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र से आवागमन पूरी तरह बंद कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रम्या आर, एसडीएम नजीबाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed