फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Contact campaign launched in schools for padyatra

पदयात्रा के लिए विद्यालयों में चलाया संपर्क अभियान

Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Contact campaign launched in schools for padyatra
पदयात्रा के लिए विद्यालयों में चलाया संपर्क अभियान
विज्ञापन

नजीबाबाद। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा के मंडल अध्यक्ष ने विभिन्न स्कूलों में संपर्क अभियान चलाया। उन्होंने 22 अक्तूबर की एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा और पुरानी पेंशन बहाली अभियान को सफल बनाने की अपील की।
अटेवा के मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने शिक्षकों से पुरानी पेंशन बहाली के संगठित होकर आवाज बुलंद रखने की सलाह दी। उन्होंने 22 अक्तूबर को होने वाली एनपीएस निजीकरण भारत छोड़ो पदयात्रा को सफल बनाने के लिए शिक्षकों के साथ रणनीति बनाई। रजनीश कुमार ने कहा कि भारत सरकार ने सन 2005 के बाद सभी शिक्षक कर्मचारियों की पुरानी पेंशन खत्म कर दी है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का संवैधानिक अधिकार है। जब तक पुरानी पेंशन बहाल नहीं की जाती तब तक शिक्षक, कर्मचारी आंदोलन करते रहेंगे।
विज्ञापन

अभियान में आचार्य आरएन केला इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. भूपेंद्र कुमार, नजीबुद्दौला गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शबाना परवीन, एमडीएस के प्रधानाचार्य अनुपम माहेश्वरी, जीआईसी की प्रधानाचार्या अनामिका यादव, आर्य कन्या की प्रधानाचार्या उर्मिला, एमडीकेवी की प्रधानाचार्या शोभा वर्मा, एमजेएम इंटर कालेज के प्रधानाचार्य अब्दुल सत्तार अहमद सहित संबंधित स्कूलों के शिक्षकों से संपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed