{"_id":"60eb33ea8ebc3e997a4d89ca","slug":"construction-work-of-mrf-center-stopped-bijnor-news-mrt546922689","type":"story","status":"publish","title_hn":"एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य रुकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य रुकवाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एमआरएफ सेंटर का निर्माण कार्य रुकवाया
नहटौर। नहटौर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी ने जेई के साथ डंपिंग ग्राउंड में एमआरएफ (मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी) सेंटर निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग पाए जाने पर निर्माण कार्य को रुकवा दिया है।
मोहल्ला नौधा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत 33 लाख रुपये की कीमत से डंपिंग ग्राउंड में एमआरएफ सेंटर बनाया जा रहा है। पालिका अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार के मुताबिक विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण करने के दौरान डंपिंग ग्राउंड में बन रहे एमआरएफ सेंटर में घटिया सामग्री का प्रयोग होता हुआ पाया गया। नींव में ईंट व सरिया सही नहीं लगाई जा रही थी। साथ ही घटिया सीमेंट का भी इस्तेमाल हो रहा था। निर्माण कार्य को रुकवाते हुए ठेकेदार को चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा धामपुर-नहटौर मार्ग पर कराए जा रहे नाले निर्माण का भी औचक निरीक्षण किया गया। नाले में लगाई जा रही ईंटों को तत्काल लैब में तकनीकी जांच के लिए भेजने के आदेश जेई उमेश कुमार को दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि नगर में चल रहे विकास कार्य में गड़बड़ी का पता लगने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ईओ की कार्रवाई से ठेकेदारों में हड़कंप मचा हुआ है । अधिशासी अधिकारी सुभाष कुमार ने बताया कि नगर में चल रहे विकास कार्य को गुणवत्ता पूर्वक कराया जाएगा। साथ ही गड़बड़ी पाए जाने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।