फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of two schools hanging due to lack of funds

धनराशि के अभाव में लटका दो स्कूलों का निर्माण

Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Construction of two schools hanging due to lack of funds
धनराशि के अभाव में लटका दो स्कूलों का निर्माण
विज्ञापन

बिजनौर। जनपद में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत दो जीजीआईसी का रतनगढ़ व मीरापुर मोदीवाला में निर्माण चल रहा था, लेकिन निर्माण के लिए अगली धनराशि नहीं आने के कारण कालेजों का निर्माण बीच में ही थम गया।

बेटियों की शिक्षा के लिए जनपद में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत नूरपुर ब्लाक के ग्राम रतनगढ़ उर्फ आजमगढ़ और मीरापुर मोदीवाला में दो राजकीय कन्या इंटर कॉलेजों का निर्माण किया जा रहा है। करीब पांच बीघा जमीन में बनने वाले एक कॉलेज के निर्माण का बजट करोड़ 61 लाख रुपये है। शासन दोनों इंटर कॉलेजों के निर्माण के लिए दो करोड़ 30 लाख रुपये की एक-एक किस्त आ गई थी। गत वित्तीय वर्ष में कॉलेजों के निर्माण की धनराशि लैप्स हो गई। चालू वित्तीय वर्ष में अभी धनराशि जारी नहीं हुई है। इस कारण इन कालेजों के निर्माण का कार्य भी थम गया है। जिला अल्पसंख्यक कल्याण नौशाद हुसैन ने बताया कि बजट के अभाव में दो कालेजों का निर्माण रूक गया है। दोनों इंटर कालेजों के निर्माण पूरा करने के लिए शासन से अगली किस्त की धनराशि भेजने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed