फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Construction of powerhouse for medical college started

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज के लिए बिजलीघर का निर्माण शुरू

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Construction of powerhouse for medical college started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिजनौर। महात्मा विदुर स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में शैक्षिक सत्र शुरू हो गया है। अब अस्पताल में भी धीरे-धीरे सुविधाएं बढ़ाई जा रही हैं। मेडिकल अस्पताल में नए बिजलीघर का काम शुरू हो गया। बिजलीघर बनने से अस्पताल में बिना रुकावट बिजली आपूर्ति होगी।
शहर में स्थित मेडिकल अस्पताल के लिए 132 केवी उपकेंद्र बनाने के लिए स्वतंत्र पोषक 2000 केवीए एचवी-1 फीडर का कार्य शुरू हो गया है। नया बिजलीघर बनने की वजह से बिजली लाइन शिफ्टिंग की जा रही है। इससे सुविधा बढ़ेगी। अभी तक अस्पताल में दूसरे फीडर से ही बिजली आपूर्ति की जा रही थी।
विज्ञापन

बता दें कि गर्मियों के दिनाें में बिजली कटौती रहती है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। मगर अब बिजलीघर बनने से राहत मिलेगी। मरीजों को परेशानी नहीं होगी। 24 घंटे बिना किसी परेशानी के बिजली आपूर्ति की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत निगम के अधीक्षण अभियंता, विद्युत उदय प्रताप सिंह ने बताया कि बिजनाैर मेडिकल अस्पताल में जल्द ही बिजलीघर बनकर तैयार होगा। काम शुरू हो गया है। बिजली लाइन शिफ्ट की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed