फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Constable accused of rape and blackmailing

Bijnor News: सिपाही पर लगा दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का आरोप

Wed, 08 Jan 2025 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Wed, 08 Jan 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Constable accused of rape and blackmailing

विज्ञापन
धामपुर । रेहड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती की फेसबुक से जान पहचान के बाद रामपुर जिले में तैनात सिपाही से दोस्ती हो गई। शादी का झांसा देकर युवती से संबंध भी बनाए। अश्लील फोटो खींचें। आरोप है कि सिपाही अब युवती के फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत पत्र देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
युवती ने बताया कि फेसबुक के माध्यम से उसकी जान पहचान बिजनौर के गांव शिवाला कला निवासी सिपाही से हुई। सिपाही ने उसे मुरादाबाद में तैनात होना बताया।
वर्तमान में वह रामपुर जिले में तैनात है। जान- पहचान प्रेम संबंध में बदल गई। सिपाही ने उसे कई बार रामपुर बुलाया और उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए। उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। 10 अक्टूबर 24 को उसे हरिद्वार ले गया, जहां एक होटल में तीन दिन तक रुका और कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
विज्ञापन

अब सिपाही अश्लील फोटो वायरल करने के नाम पर धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। युवती ने उसके भाई से बात की गई तो उसने भी गाली गलौज की। जान से मारने तक की धमकी दे डाली। आठ दिसंबर 2024 को भी रेहड़ थाने में शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। युवती ने न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed