फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Computer operator of Badhapur police station arrested for demanding bribe

Bijnor News: रिश्वत मांगने पर बढ़ापुर थाने का कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Thu, 21 Sep 2023 10:01 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:01 AM IST
विज्ञापन
Computer operator of Badhapur police station arrested for demanding bribe
- चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन की एवज में एक हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बढ़ापुर (बिजनौर)। चरित्र प्रमाण पत्र के सत्यापन के नाम पर एक हजार रुपये मांगने के आरोप में बढ़ापुर थाने में तैनात कंप्यूटर ऑपरेटर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी से पहले ही हेड कांस्टेबल रैंक के आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को निलंबित कर दिया गया था।

जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव रामपुर निवासी मोहित पुंडीर की तैनाती बिजनौर के बढ़ापुर थाने में है। गांव कुआंखेड़ा निवासी कृष्ण सिंह ने एसपी नीरज कुमार जादौन को फोन करके मोहित पुंडीर पर चरित्र सत्यापन के नाम पर एक हजार रुपये मांगने की शिकायत की थी। एसपी ने इस प्रकरण की जांच बढ़ापुर थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह से कराई। जांच में शिकायत सही मिलने पर एसपी ने मोहित पुंडीर को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर उसके विरुद्ध बढ़ापुर थाने में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज करने के निर्देश दिए। थानाध्यक्ष सुदेशपाल सिंह का कहना है कि इस मामले में कंप्यूटर ऑपरेटर के भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया।
विज्ञापन


उधर, एसपी ने इस मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक नगर को सौंपते हुए एक सप्ताह में जांच पूर्ण कर आख्या देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed