{"_id":"5e3c5d508ebc3ee5a36f162f","slug":"complete-development-work-in-one-month-bijnor-news-mrt46762936","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक महीने में पूर्ण करें विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक महीने में पूर्ण करें विकास कार्य
विज्ञापन
एक महीने में पूर्ण करें विकास कार्य
बिजनौर। सीडीओ ने गंगा किनारे के गांवों में हो रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में नोडल अधिकारियों को आवंटित कार्य फरवरी माह के अंत तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
गंगा यात्रा कार्यक्रम 27 जनवरी से 31 जनवरी तक था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजनौर से गंगा यात्रा का शुभारंभ किया था। जिले में गंगा किनारे 22 ग्राम पंचायत हैं। इन पंचायतों के 90 गांवों में शौचालय, गंगा पार्क, गंगा मैदान, श्मशान घाट निर्माण करने के कार्य चल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने इन पंचायतों में बागवानी को प्रोत्साहन देने का एलान किया था। इसको लेकर भी कवायद हो रही है। हर पंचायत में जिला स्तरीय अधिकारी नोडल अधिकारी है। नोडल अधिकारी की निगरानी में विकास कार्य चल रहे हैं। बुधवार शाम 22 ग्राम पंचायतों के नोडल अधिकारियों, संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक हुई।
सीडीओ केपी सिंह ने हर पंचायत के विकास कार्यों की बिंदुवार समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि अनेक गांवों में शौचालय बनाने की मांग है। डीपीआरओ सतीश कुमार ने बताया कि शौचालय विहीन परिवारों में 155 शौचालय बन रहे हैं। मानक के अनुसार एक परिवार में एक शौचालय होना जरूरी है। बैठक में बताया गया कि ग्रामीणों का कहना है कि शव दहन के लिए उचित व्यवस्था नहीं है। इसलिए इन गांवों में श्मशान का निर्माण कराया जाए। सीडीओ केपी सिंह ने निर्देश दिए हैं कि आवंटित कार्य इस महीने के अंत तक पूरा किया जाए। वहीं, ग्रामीणों की मांग है कि युवाओं के लिए जो गंगा खेल मैदान बन रहे हैं उन्हें पक्की सरकारी जमीनों पर बनवाया जाए।