फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion of farmers on committee due to non-availability of urea

यूरिया के न मिलने से समिति पर किसानों का हंगामा

Mon, 22 Jun 2020 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Commotion of farmers on committee due to non-availability of urea
धामपुर में गांव मानपुर शिवपुरी में सहकारी समिति में यूरिया खाद को लेकर हंगामा करते किसान। - फोटो : DHAMPUR
यूरिया के न मिलने से समिति पर किसानों का हंगामा
विज्ञापन

धामपुर। गांव मानपुर शिवपुरी स्थित नसीरपुर बनवारी क्षेत्रीय सहकारी खाद समिति में यूरिया खाद को लेकर सोमवार को किसानों में आपाधापी मच गई। स्थिति देख अधिकारियों ने खाद का वितरण बंद कर दिया। किसानों ने काफी देर तक हंगामा किया। किसानों का आरोप है कि गोदामों पर खाद का टोटा है।
जून में किसान गन्ने की फसल में यूरिया खाद को डालता है। किसान भूपेंद्र सिंह, रामकुमार सिंह, जयपाल सिंह, रवि कुमार, भूदेव सिंह, हितेश कुमार, देशराज सिंह सूर्यवंशी का कहना है कि सोमवार को कई दिन के बाद एक ट्रक खाद आया था। किसान खाद आने का इंतजार कर रहे थे। जैसे ही खाद का ट्रक समिति में पहुंचा तो किसानों की खाद लेने को भीड़ उमड़ पड़ी। किसानों को देख खाद कम होने पर किसानों ने हंगामा किया। किसानों ने कहा कि या तो खाद सभी को दिया जाए। नहीं तो गोदाम को बंद कर दिया जाए। मनमानी नहीं चलने दी जाएगी। आरोप लगाया कि जब अधिकारियों को पता है कि इन दिनों गन्ने की फसल में यूरिया की जरूरत होती है, फिर भी विभाग ने समय से पहले उसकी व्यवस्था नहीं की। समिति पर पर्याप्त खाद मंगवाया जाना चाहिए। किसानों को परेशान किया जा रहा है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसानों के हंगामे को देख खाद का वितरण नहीं हो सका था। बताया गया कि इस समिति से ग्राम सलाराबाद, सलावा, बक्सनपुर, मानपुर, शिवपुरी, जोगीपुरा आदि कई गांवों के किसान जुड़े हैं।
विज्ञापन

समिति के सचिव तोताराम का कहना है कि एक ट्रक खाद आया था। वह बांट दिया गया है। चार ट्रक खाद की और मांग की गई है। पर व्यवस्था नहीं हो पा रही है। चार ट्रक खाद मिल जाए तो किसानों को पर्याप्त खाद मिल जाएगा। एसडीएम धीरेंद्र सिंह का कहना है कि वह डीएम से वार्ता कर समस्या का निदान कराने का प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed