फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commotion at Bhikiyu police station

भाकियू का थाने पर हंगामा

Fri, 13 Oct 2017 12:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Fri, 13 Oct 2017 12:14 AM IST
विज्ञापन
Commotion at Bhikiyu police station
भाकियू के धरने को संबोधित करते जिलाध्यक्ष दिगम्बर सिंह। - फोटो : अमर उजाला
कोतवाली देहात में  भाकियू ने किसान की ट्रैक्टर ट्राली पुलिस द्वारा सीज किए जाने को लेकर थाना परिसर में हंगामा किया। किसान हल्का लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामला सुलझाया। इसके बाद किसानों ने धरना समाप्त कर दिया।   
विज्ञापन


गांव शेरनगर नरैनी के किसान जसवंत सिंह पशुओं के नीचे डालने के लिए ट्रैक्टर ट्राली से जंगल से मिट्टी ला रहा था। हल्का लेखपाल की शिकायत पर पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली पकड़कर सीज कर दिया था। भाकियू के जिला अध्यक्ष दिगंबर सिंह के साथ किसान थाने पहुंचे तथा ट्राली छोड़ने की मांग की। आरोप है कि इसको लेकर जिला अध्यक्ष की थाना प्रभारी निरीक्षक से नोक झोक हुई। प्रभारी निरीक्षक पर किसानों के साथ अभद्रता किए जाने का आरोप लगाया। इसके विरोध में किसानों ने थाने में घुसकर हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन

मिट्टी से भरी कई ट्रैक्टर ट्राली थाने में लाकर खड़ी कर दी।  

प्रभारी निरीक्षक के कार्यालय पर बैनर लगाकर धरने पर बैठ गए। एसडीएम व सीओ नगीना मौके पर पहुंचे, परंतु किसानों ने जिले के आला अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की। किसान अपनी मांग पर अड़े रहे।  एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल तथा एसपी देहात दिनेश सिंह मौके पर पहुंचे। किसानों से बात की। हल्का लेखपाल को बुला लिया गया। किसानों ने लेखपाल को धूप में अपने बीच बैठा लिया। अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद किसान को छोड़ दिया गया। इसके बाद किसानों ने अपना धरना समाप्त कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

चौ. समरपाल सिंह व नितिन सिरोही के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन को जिलाध्यक्ष दिगंबर सिंह, कुलदीप सिंह, चौधरी बलराम सिंह, मोहम्मद शकूर, विजय पाल सिहं, डा. धर्मवीर सिंह, सुरपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, चेतन सिहं, मुनेश कुमार, जितेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed