फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Commissioner of Housing Development Council visited Najibabad

Bijnor News: आवास विकास परिषद के आयुक्त ने किया नजीबाबाद का दौरा

Fri, 01 Sep 2023 10:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Commissioner of Housing Development Council visited Najibabad
नजीबाबाद में आवास विकास कॉलोनी का निरीक्षण करते आवास विकास परिषद आयुक्त।
- मुख्यमंत्री हब विकास योजना प्रगति की आवास विकास परिषद आयुक्त ने की समीक्षा
विज्ञापन


नजीबाबाद। आवास विकास परिषद के आयुक्त ने नजीबाबाद का दौरा किया। आयुक्त रणवीर प्रसाद ने मुख्यमंत्री हब विकास योजना में शामिल विभिन्न स्थानों का निरीक्षण किया।
आवास विकास परिषद के आयुक्त रणवीर प्रसाद ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ नजीबाबाद के कौड़िया स्थित उत्तराखंड बॉर्डर आवास विकास परिषद की निर्माणाधीन कॉलोनी, रोडवेज बस स्टैंड और मिनी स्पोर्ट्स स्टेडियम मैदान का निरीक्षण किया। सीडीओ पूर्ण बोरा, एसडीएम रम्या आर, मुख्यमंत्री हब विकास योजना के नोडल अधिकारी एवं एक्सईएन लोनिवि योगेंद्र कुमार के साथ निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने हब विकास योजना से संबंधित विकास बिंदुओं पर चर्चा की। उन्होंने उत्तराखंड के बॉर्डर पर बॉर्डर गेट निर्माण स्थल का भी निरीक्षण किया। रणवीर प्रसाद ने निर्माणीधीन आवास विकास कॉलोनी परिसर का निरीक्षण कर हब विकास के अंतर्गत किए जाने वाले सुंदरीकरण आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

- विकास कार्य के लिए 100 बीघा जमीन अधिग्रहण की योजना
आवास विकास परिषद के आयुक्त रणवीर प्रसाद ने सीडीओ पूर्ण बोरा के साथ मथुरापुर मोर में हब विकास योजना के लिए भूमि की उपलब्धता से संबंध में जानकारी की। एसडीएम रम्या आर और राजस्व विभाग के कर्मचारियों से उन्होंने मथुरापुर मोर क्षेत्र में उपलब्ध लगभग 100 बीघा भूमि अधिग्रहण के संबंध में क्षेत्रीय किसानों से हुए संपर्क की भी जानकारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed