{"_id":"61bb85bc12668329b228da2e","slug":"college-will-be-developed-with-one-crore-rupees-dhampur-news-mrt5693817139","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ रुपये से होगा कॉलेज का विकास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ रुपये से होगा कॉलेज का विकास
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक करोड़ रुपये से होगा कॉलेज का विकास
धामपुर। कन्या इंटर कॉलेज धामपुर के प्रबंधक वीरेंद्र कुमार माहेश्वरी ने कहा है कि कॉलेज की प्रबंधकीय कार्यकारिणी की साधारण सभा की बैठक को 22 दिसंबर को कॉलेज में 11 बजे होगी। इस बैठक में कॉलेज हित के मुद्दों को उठाया जाएगा। इन मुद्दों में सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा कालेज की महिला शिक्षक सभा से संबंधित है। बताया गया कि कॉलेज की दुकानों से जो आय होती है, वह आय कॉलेज की महिला शिक्षा सभा के बैंक खाते में जमा होती रही है। अब इस आय को महिला शिक्षा सभा के खाते में जमा नहीं किया जाएगा। इस धनराशि को कॉलेज के खाते में जमा करा विकास कराया जाएगा।
बृहस्पतिवार को वार्ता के दौरान प्रबंधक ने कहा कि कन्या इंटर कॉलेज के पास 19 दुकानें हैं, जो आय का श्रोत हैं। इन सभी दुकानों को प्रबंधन ने लोगों को किराए पर दे रखा हैं। इन दुकानों से प्रतिवर्ष करीब ढाई लाख रुपये की आमदनी होती है। यह धनराशि महिला शिक्षक सभा के खाते में जमा होती रही है। अब तक महिला शिक्षा के खाते में करीब एक करोड़ से अधिक की धनराशि जमा है। 22 दिसंबर को होने वाली सभा में इस मुद्दे के साथ-साथ विद्यालय के पठन-पाठन, विकास आदि पर चर्चा होगी। कार्यकारिणी में कुल 268 सदस्यों को मीटिंग की सूचना डाक द्वारा दी जा चुकी है।