फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi reached the house of the organization general secretary, expressed condolences on the death of his mother

Bijnor News: संगठन महामंत्री के घर पहुंचे सीएम योगी, माता के निधन पर जताया शोक

Tue, 08 Jul 2025 01:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Tue, 08 Jul 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached the house of the organization general secretary, expressed condolences on the death of his mother
नगीना के ग्राम हुर्रनंगला में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर उनकी माता
नगीना (बिजनौर)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के आवास पर पहुंचकर उनकी माता भाग्यवती देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट संगठन महामंत्री के आवास पर रुके।
विज्ञापन

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री हेलिकॉप्टर से दोपहर 3:18 बजे ग्राम भूरापुर में बने हेलिपैड पर उतरे। दोपहर 3:25 बजे वे कार से प्रदेश संगठन महामंत्री के आवास पर ग्राम हुर्रनंगला पहुंचे। मुख्यमंत्री ने संगठन महामंत्री व परिवार के अन्य सदस्यों से मिलकर शोक जताया। उन्होंने वहां मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी मुलाकात की। करीब 15 मिनट बाद 3:40 बजे मुख्यमंत्री घर से बाहर आ गए तथा उनका काफिला हेलिपैड के लिए रवाना हो गया। इस दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, कपिल देव अग्रवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहित बेनीवाल, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, क्षेत्रीय मंत्री अनूप बाल्मीकि, भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चौहान उर्फ बॉबी, पूर्व सांसद भारतेंद्र सिंह, विधायक अशोक राणा, ओम कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की झलक पाने को उत्साहित दिखे ग्रामीण : मुख्यमंत्री के ग्राम हुर्रनंगला में पहुंचने पर उनकी एक झलक पाने के लिए ग्रामीण उत्साहित दिखे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। प्रदेश संगठन महामंत्री के आवास पर जाने वाले रास्ते में स्थित घरों के बाहर पुलिसकर्मी तैनात कर बाहर से दरवाजों की कुंडी लगा दी गई थी। ग्राम भूरापुर में बाजार बंद दिखाई दिया। हालांकि मुख्यमंत्री के काफिले को देखने के लिए लोग काफी संख्या में घरों की छत पर खड़े हो गए। मुख्यमंत्री वापसी के समय अपनी गाड़ी की रफ्तार धीमी कराते हुए हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे। डीआईजी मुनिराज जी, डीएम जसजीत कौर, एसपी अभिषेक झा के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे। वहीं मुख्यमंत्री के आने से पूर्व नहटौर-नगीना रोड को बंद रखा गया। सभी वाहनों को गांगन के पुल के पास रोक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed