फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM Yogi Adityanath will come to Bijnor tomorrow

Bijnor News: कल बिजनौर आएंगे सीएम योगी आदित्यनाथ

Thu, 16 Jul 2026 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath will come to Bijnor tomorrow
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 जुलाई को बिजनौर में दौरा प्रस्तावित है। सीएम बिजनौर के वर्धमान कॉलेज में विकास योजनाओं का लोकार्पण और जनसभा को संबोधित भी करेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कलक्ट्रेट स्थित विदुर सभागार में  डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई, जिसमें चांदपुर और सदर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया गया। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, झाड़ियों की कटाई, सौंदर्यीकरण और अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कार्यक्रम में आने वाले जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों की सुविधा के लिए पेयजल, शौचालय, मोबाइल टॉयलेट, एंबुलेंस और मेडिकल टीम की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही जिन विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास होना है, उनकी सूची शीघ्र तैयार करने तथा प्रमाणपत्र, टूलकिट और चेक प्राप्त करने वाले लाभार्थियों की सूची भी समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने सभी विभागों को कार्यक्रम स्थल पर जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित प्रदर्शनी और स्टॉल लगाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ निर्धारित समय सीमा में तैयारियां पूरी करें, ताकि मुख्यमंत्री का प्रस्तावित कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) देवेंद्र पाल सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शरदपाल सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं उप जिलाधिकारी धामपुर स्मृति मिश्रा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कौशलेंद्र सिंह सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।ज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed