{"_id":"5e692e3b8ebc3ec7b443099e","slug":"clouds-in-the-sky-farmers-restlessness-increased-bijnor-news-mrt4731357102","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसमान में बादल छाने से किसानों में बेचैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान में बादल छाने से किसानों में बेचैनी
विज्ञापन
बिजनौर में बुधवार को दिन भर छाए रहे बादल।
- फोटो : BIJNOR
आसमान में छाए बादल, किसानों की बढ़ी बेचैनी
बिजनौर/नींदड़ू/कालागढ़। आसमान में छाए बादल किसानों में बेचैनी बढ़ा रहे हैं। तीन दिन की बारिश की संभावना से किसान परेशान हैं। पिछले हफ्ते हुई बारिश से खेतों में अभी तक नमी बनी हुई है। बारिश होती है तो गन्ने की बुवाई फिर से पिछड़ जाएगी और गेहूं, सरसों की फसल को भारी नुकसान होगा।
बुधवार को सुबह तो धूप निकली लेकिन दोपहर होते होते बादल छा गए। हवा के ठंडे छोंके भी चलने लगे। करीब तीन बजे कुछ बूंदाबांदी भी हुई। थोड़ी देर बाद मौसम साफ हो गया। लेकिन अभी दो दिन बारिश की संभावना बनी हुई है। किसान राजवीर सिंह, हरवीर सिंह आदि का कहना है कि बार बार बारिश होने से गन्ना बोने के लिए खेत तैयार नहीं कर पा रहे हैं। किसान मार्च की शुरूआत से ही गन्ना बोना शुरू कर देते हैं। लेकिन इस बार करीब आधा मार्च बीतने के बाद भी किसानों ने गन्ने की एक पोरी तक नहीं बोई है। इस हफ्ते बारिश न हुई तो गन्ना बोने के लिए खेत तैयार हो सकता है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि अभी दो दिन बारिश होने के पूरे आसार हैं।
नींदडू़ में बुधवार को दिन भर बादल रहने और दोपहर में हल्की वर्षा के बाद ठंडक बढ़ गई। राजाराम, मोहन सिंह, राकेश कुमार तथा गजराज सिंह का कहना है कि आमतौर पर शिवरात्रि के बाद किसान गन्ना बोना शुरू कर देते थे, लेकिन इस साल बार बार वर्षा होने से पलेवा तैयार करने और गन्ने की बुवाई में देरी हो रही है। वहीं, मंगलवार रात से कालागढ़ में रुक रुक कर बारिश जारी है। बारिश के कारण मौसम का मिजाज बदल रहा है। दो दिन बारिश फिर एक दिन धूप निकल रही है। मौसम की इस लुका छिपी से जनता परेशान है। सर्दी बढ़ रही है। बुधवार की सुबह से धूप नहीं निकली। बूंदाबांदी से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।