{"_id":"6ac94a2ee5b0e5cab801e2aa","slug":"motorcyclist-killed-after-being-hit-by-a-bull-bijnor-news-c-27-1-smrt1009-192468-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: सांड़ की टक्कर से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन
बास्टा क्षेत्र में आवारा सांड की टक्कर से मरे बाइक सवार युवक सोनित की मौत पर गमजदा परिजन। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
बास्टा (बिजनाैर)। सड़क पर घूम रहे आवारा सांड़ की टक्कर से बाइक सवार सोनित (30) की मौत हो गई। जबकि उसके दो साथी राजकुमार और जावेद गंभीर रूप से घायल हैं। हादसा बृहस्पतिवार की देर शाम करीब नौ बजे गांव बहटौला के पास हुआ।
गांव बहटौला निवासी सोनित पुत्र कृपाल सिंह अपने साथी राजकुमार और जावेद के साथ बाजार करने के लिए बृहस्पतिवार को बास्टा गया था। तीनों एक ही बाइक से अपने गांव लौटने लगे।
गांव के पास पहुंचे तो इनकी बाइक के सामने अचानक सांड़ आ गया। सांड़ से टकराने के बाद इनकी बाइक गिरी और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने सोनित को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
मृतक के भाई रिंकू ने तहरीर देकर बताया कि सोनित बाजार से सामान लेने के लिए बास्टा गया था, वापस घर आते समय रास्ते में सांड़ से टकरा गया। सीओ चांदपुर देशदीपक ने बताया कि शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सोनित बास्टा से धनौरा के लिए टेंपो चलाता था।
रेहड़ में डंपर ने कार में मारी टक्कर : शुक्रवार शाम काशीपुर, उत्तराखंड निवासी त्रिवेंद्र सिंह ऑल्टो कार से परिवार सहित रिश्तेदारी में कालागढ़ जा रहे थे। कार में उनके पिता पतराम सिंह, मां उर्मिला देवी, पत्नी ज्योति, पुत्र दिव्यांश तथा दो पुत्रियां जिज्ञासा एवं टीसा सवार थीं। जैसे ही कार बादीगढ़ चौराहे पर पुलिस चौकी के समीप पहुंची, तभी पीछे से आ रहे रेत से भरे डंपर ने टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद भाग रहे डंपर चालक को पुलिस ने पकड़ लिया।