{"_id":"6ac947ebc69c4b00c8029214","slug":"the-ink-on-the-bills-faded-away-by-the-time-they-reached-the-e-gram-swaraj-portal-bijnor-news-c-27-1-smrt1004-192488-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पहुंचते-पहुंचते उड़ गई बिलों की स्याही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पहुंचते-पहुंचते उड़ गई बिलों की स्याही
विज्ञापन
अब्दीपुर हरवंश ग्राम पंचायत का ई स्वराज पोर्टल पर अपलोड धुंधला कागज। स्रोत ई ग्राम स्वराज
- ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर ग्राम पंचायत अब्दीपुर हरवंश की खुली पोल
- कोरे कागज और धुंधले कागज लगाकर किया गया लाखों रुपये का भुगतान
- सीसी रोड के बिल की जगह इंजीनियर के बनाए एस्टीमेट को लगाया गया
एक्सक्लूसिव
रजनीश त्यागी
बिजनौर। ग्राम पंचायतों में हुए विकास कार्यों के भुगतान में बड़ा खेल हुआ। ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पड़ताल की तो पंचायतों के नए-नए कारनामे सामने आ रहे हैं। अब कोतवाली ब्लॉक की ग्राम पंचायत अब्दीपुर हरवंश में बिलों की जगह ऐसे कागज अपलोड किए गए, जो धुंधले या फिर कोरे। यही नहीं सीसी रोड निर्माण के नाम पर लाखों रुपये का भुगतान बिल के स्थान पर इंजीनियर के बनाए एस्टीमेट की कॉपी लगाकर कर दिया गया।
कोतवाली ब्लॉक में अब्दीपुर हरवंश की ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर पड़ताल की गई। पड़ताल में सामने आया कि बिलों में सबसे ज्यादा गड़बड़ी वर्ष 2024-25 में की गई है। इसमें सामने आया कि फरवरी 2025 में अनूप के कुएं से स्कूल के गेट तक सीसी रोड का 64796 रुपये का भुगतान जावेद अहमद के नाम पर किया गया। इसमें जब बिल देखा गया तो एक धुंधला कागज अपलोड था, जैसे किसी किताब की धुंधली फोटो कॉपी लगा दी गई हो। इसी तरह इस माह मेन रोड से संतराम के घर तक सीसी रोड के दो भुगतान जिसमें 50 हजार, 1.40 लाख रुपये का भुगतान भी जावेद अहमद के नाम पर किया गया। इनमें बिल की जगह कोरा कागज अपलोड कर दिया गया।
भुगतान तो हुआ, बिल गायब
अब्दीपुर ग्राम पंचायत में दिसंबर 2024 में एक 37,960 रुपये का भुगतान कुमार इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कंस्ट्रक्शन को किया गया। ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर इस भुगतान के लिए ग्राम पंचायत में प्राइमरी स्कूल में कंप्यूटर वर्क दिखाया गया। इस भुगतान का पोर्टल से बिल ही गायब है।
विज्ञापन
इंजीनियर के एस्टीमेट अपलोड कर 2.96 लाख का भुगतान
अब्दीपुर हरवंश ग्राम पंचायत में अक्तूबर 2024 में 2.96 लाख रुपये का भुगतान अनूप कुमार के घर से अमरूद के बाग तक सीसी रोड कार्य के लिए किया गया। यह भुगतान ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर जावेद अहमद के नाम पर होना दिखाया गया। इसके बिल की पड़ताल की तो कंसल्टिंग इंजीनियर द्वारा बनाए गए एस्टीमेट कॉपी अपलोड की गई। इस काम का बिल ही नहीं डाला गया। इसके अलावा दो और डेढ़ लाख से ज्यादा के भुगतान इसी एस्टीमेट कॉपी को डालकर किए गए।
वर्जन
-- - ई ग्राम स्वराज पोर्टल पर सही बिल डालने चाहिए। इसकी जांच कराई जाएगी। गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई भी की जाएगी। - डॉ. प्रीतम सिंह, डीपीआरओ बिजनौर