फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Outstanding sugarcane payments of 41.98 crore against Bilai Sugar Mill.

Bijnor News: बिलाई चीनी मिल पर 41.98 करोड़ रुपये बकाया गन्ना भुगतान

Sat, 10 Oct 2026 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Outstanding sugarcane payments of 41.98 crore against Bilai Sugar Mill.
- जिले में दस शुगर मिलों में से नौ मिलों ने किया गन्ना मूल्य भुगतान
विज्ञापन

- भुगतान कराने को किसान संगठन कर रहे आंदोलन, 15 को होगी पंचायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। नया गन्ना पेराई सीजन आरंभ होने को है, लेकिन जनपद की बिलाई शुगर मिल पर अभी भी 41.98 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बिलाई चीनी मिल को बकाया भुगतान नहीं करने डीएम एवं डीसीओ द्वारा कई बार नोटिस जारी किए गए हैं।
जनपद में दस चीनी मिलों का संचालन होता है। एक बिलाई चीनी मिल को छोड़ दें, तो नौ चीनी मिलें समय पर भुगतान कर चुकी हैं। बिलाई चीनी मिल थोड़ा भुगतान कर रही है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने को लेकर किसान संगठन आंदोलन कर रहे हैं। समय पर गन्ना मूल्य भुगतान नहीं करने पर किसान उसकी जगह दूसरी चीनी मिलों के क्रय केंद्र मांग रहे हैं। उधर बिलाई चीनी मिल अधिकारी का दावा है कि पेराई सत्र से पहले भुगतान कराने का प्रयास जारी है।
विज्ञापन

जिला गन्ना अधिकारी ब्रजेश कुमार पटेल ने बताया कि गन्ना किसानों का बिलाई चीनी मिल 41.98 करोड़ रुपये बकाया चल रहा है। बकाया भुगतान कराने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है। मिल को नोटिस भी जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


- 15 अक्तूबर को होगी बिलाई मिल पर पंचायत
बिजनौर। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा द्वारा बकाया भुगतान कराने को लेकर किसान 15 अक्तूबर बिलाई मिल के मुख्य द्वार पर अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया था। शुक्रवार को नायब तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों की मौजदूगी में बिलाई मिल के अधिकारी व किसान नेताओं के बीच वार्ता हुई। मोर्चा के युवा प्रदेशाध्यक्ष विकास चौधरी ने कहा कि बिलाई मिल द्वारा पहले भी गन्ना भुगतान पर वादे करके वादाखिलाफी की गई है। वार्ता में सहमति नहीं बनने पर किसान चौधरी कहा कि 15 अक्तूबर को बिलाई मिल पर पंचायत की जाएगी। इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष विकास नूरी, कुसुमबीर सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह, मुस्तकीम अंसारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed