फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Claims and objections will be received by December 15 by visiting the BLO booth

बीएलओ 15 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां करेंगे प्राप्त

Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 11:44 PM IST
विज्ञापन
Claims and objections will be received by December 15 by visiting the BLO booth
बिजनौर। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार एक जनवरी 2021 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। इसके अनुसार 17 नवंबर से 15 दिसंबर तक दावे और आपत्तियों से संबंधित फार्म 6, 6भन, 7, 8भन पर बीएलओ द्वारा घर-घर भ्रमण करते हुए व संबंधित मतदेय स्थलों पर उपस्थित रहकर प्राप्त किए जाएंगे। इसके लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद की समस्त तहसीलों और विकास खंड वार आला अफसरों की डयूटी लगाई है। 22 नवंबर से आपत्ति लेने का काम प्रारंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

निर्वाचन आयोग ने दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि के दौरान दो शनिवार 28 नवंबर और पांच दिसंबर तथा दो रविवार 22 नवंबर और 13 दिसंबर को विशेष तिथियां निर्धारित की हैं। इनमें बीएलओ मतदेय स्थल पर जाकर दावे और आपत्तियां प्राप्त करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी रमाकांत पांडेय के अनुसार उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने इन विशेष दिवसों में संबंधित मतदेय स्थलों पर अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए जनपद के समस्त विधान सभा क्षेत्रों के प्रत्येक मतदेय स्थल का भ्रमण करने के लिए तहसील और विकास खंड वार डयूटी लगाई है।
विज्ञापन

बिजनौर तहसील की जिम्मेदारी अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, नगीना की अपर जिलाधिकारी प्रशासन, नजीबाबाद की उपायुक्त (स्वत: रोजगार), बिजनौर, धामपुर की मुख्य विकास अधिकारी, चांदपुर की जिम्मेदारी जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को सौंपी गई है। इसके अलावा नजीबाबाद विकास खंड का कार्य भार उपायुक्त स्वत: रोजगार (अतिरिक्त प्रभार), किरतपुर का जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, मोहम्मदपुर देवमल का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, स्योहारा का जिला समाज कल्याण अधिकारी, अफजलगढ़ का सहायक उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र, नहटौर का अपर जिला सहकारी अधिकारी (सहकारिता), हल्दौर का जिला प्रशिक्षण अधिकारी को और कोतवाली देहात, नूरपुर, धामपुर, जलीलपुर, नूरपुर का कार्य भार इन ब्लॉकों के बीडीओ को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी ने इन सभी नामित अधिकारियों को अपने तहसील और विकास खंड के क्षेत्रांतर्गत आने वाले विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के मतदेय स्थलों का निरीक्षण की सूचना तैयार कराकर जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ई-मेल आईडी adeo-bij@nic.in पर तथा व्हाट्सअप नंबर 9412423487 पर उसी दिन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
--------
एडीएम को मतदान केंद्रों पर दो बीएलओ वह छह एबीएलओ मिले नदारद
बिजनौर। एडीएम वित्त एवं राजस्व को मतदाता सूची पुनरीक्षण मतदान केंद्रों के औचक निरीक्षण में दो बीएलओ तथा छह एबीएलओ गैरहाजिर मिले हैं। दोनों बीएलओ का जवाब तलब करने के साथ एबीएलओ को चेतावनी पत्र जारी किया गया है।
निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विधानसभा मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण के लिए मतदान केंद्रों पर रविवार को शिविर लगे। एडीएम वित्त एवं राजस्व अवधेश कुमार मिश्र ने बिजनौर तथा नहटौर आंशिक विधानसभा के आठ मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। तहसीलदार सदर प्रीति सिंह ने बताया कि नहटौर विधानसभा क्षेत्र के आरएचएस मतदान केंद्र पर बीएलओ कामिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा चेतना देवी सहायक अध्यापिका नदारद मिली हैं। दोनों से जवाब तलब किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीआईसी बिजनौर, अगरी, सीडीआईसी हल्दौर, रशीदपुर गढ़ी, एचएन इंटर कालेज झालू, तथा नांगलजट मतदान केंद्रों पर एबीएलओ, गैर हाजिर मिले हैं। एबीएलओ का मतदान केंद्र पर मतदाता सूची के साथ रहना अनिवार्य है। सभी को बीएसए के माध्यम से चेतावनी पत्र दिए गए हैं।

----------
18 वर्ष की आयु पूरी करने वालों के नाम वोटर लिस्ट में शामिल होंगे
फोटो-7
नगीना। निर्वाचन आयोग द्वारा फोटोयुक्त मतदाता सूचियों के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य रविवार से शुरू हो गया है। एक जनवरी 2021 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के नाम फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में शामिल किए जाएंगे। नगीना व बढ़ापुर विधानसभा क्षेत्रों के कई मतदेय स्थलों का निरीक्षण करने के बाद तहसीलदार हामिद हुसैन ने बताया कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत मतदाता सूचियों पर दावे व आपत्तियां विधानसभा क्षेत्रों के संबंधित मतदेय स्थलों पर प्रस्तुत की जा सकेंगी। जिन युवाओं की आयु 1 जनवरी 2021 को 18 वर्ष हो रही होगी उनके नाम मतदाता सूचियों में दर्ज किए जाएंगे।बीएलओ घर घर जाकर वोट बनाने का काम भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed