फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Child dies in road accident, mother, maternal uncle and brother injured

Bijnor News: सड़क हादसे में बालक की मौत मां-मामा और भाई घायल

Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Child dies in road accident, mother, maternal uncle and brother injured
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नहटौर। कार की टक्कर से स्कूटी सवार भांजे अरहम (5) की मौत हो गई, जबकि मामा शादाब (25), मां रेशमा (30) और भाई (1 वर्ष) घायल हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।
गांव तुराबनगर नंगला निवासी रेशमा पत्नी मुजाहिद बुधवार को अपने पुत्रों अरहम और अर्शियान को साथ लेकर मायके नहटौर के मोहल्ला सराय तले वाली आई थी। बृहस्पतिवार शाम उसका भाई शादाब पुत्र रफीक अपनी स्कूटी से उन्हें छोड़ने के लिए तुराबनगर नंगला जा रहा था।
विज्ञापन

नूरपुर रोड पर गांव खंडसाल के निकट उनकी स्कूटी को सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। घटना में चारों घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से चारों को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सक ने अरहम को मृत घोषित कर दिया। शादाब व रेशमा की हालत को गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वर्षीय अर्शियान को मामूली चोट आई। उधर, आरोपी चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। घटना से परिवार में शोक व्याप्त हो गया। पुलिस ने तहरीर मिलने पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed