फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chief Minister appreciated by inspecting the exhibition

मुख्यमंत्री ने महात्मा विदुर सभागार का किया लोकार्पण

Sun, 04 Sep 2022 01:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Sep 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister appreciated by inspecting the exhibition
बिजनौर कलक्ट्रेट में नवनिर्मित महात्मा विदुर सभागार में शोध संस्थान की पुस्तक का विमोचन करते सी - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कलक्ट्रेट में नवनिर्मित महात्मा विदुर सभागार का लोकार्पण किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभागार में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक ली। मुख्यमंत्री लोकार्पण के दौरान गदगद थे और सभागार को देखते हुए एक शब्द में तारीफ करते हुए अति सुंदर कहा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में महात्मा विदुर सभागार का लोकार्पण जिले के इतिहास में एक नए अध्याय की शुरुआत है। भारतीय संस्कृति की झलक दर्शाता यह सभागार आधुनिक तकनीकी सुविधाओं से सुसज्जित है। जनपदवासियों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास है।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट की स्थापना अंग्रेजों के जमाने में हुई थी। कलक्ट्रेट स्थित सभी कार्यालयों के भवन सैकड़ों वर्ष पुराने हैं। कलेक्ट्रेट के नवनिर्मित महात्मा विदुर सभागार में लोगों को एक ही छत के नीचे प्रशासनिक सुविधाएं मिलेंगी। डीएम, एडीएम के कार्यालय तथा न्यायिक कोर्ट एक ही जगह है। फरियादियों को अपनी समस्या को लेकर उधर उधर भटकने से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवनिर्मित सभागार का ये है मानचित्र
महात्मा विदुर सभागार से सटकर तीन ब्लॉक का निर्माण हुआ है। तीनों ब्लाक ए, बी तथा सी भाग में बंटा है । ए ब्लॉक में भूतल पर सभागार का निर्माण हुआ है। प्रथम मंजिल पर नजारत फाइनल है। बी ब्लॉक में डीएम, एडीएम प्रशासन तथा एडीएम वित्त एवं राजस्व समेत प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यालय है। अधिकारियों के न्यायिक कार्यालय भी इसी ब्लॉक में बने हैं। सी ब्लाक में कलक्ट्रेट के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के बैठने की व्यवस्था रहेगी। सी ब्लॉक में ही राजस्व अभिलेखों का रिकॉर्ड रूम होगा। फरियादियों को काम के लिए कार्यालयों के चक्कर काटने से निजात मिलेगी। फरियादियों के बैठने की भी व्यवस्था होगी।
करीब दस करोड़ हुआ खर्च
महात्मा विदुर सभागार के निर्माण की जिम्मेदारी यूपी स्टेट कंस्ट्रक्शन एंड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कारपोरेशन लिमिटेड को सौंपी है। सभागार समेत तीनों ब्लॉक निर्माण की प्रक्रिया सालों से चल रही है। ब्लाक बनकर तैयार हुए है। निर्माण में अभी तक करीब नौ करोड़ 69 लाख का बजट खर्च हुआ है।
बिजनौर के इतिहास पर बनी 11 मिनट की डॉक्यूमेंट्री देखी
कलक्ट्रेट सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे तो वहां पर बिजनौर के ऐतिहासिक और पौराणिक इतिहास पर बनी डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। सीएम योगी ने 11 मिनट की यह डॉक्यूमेंटी पूरी देखी और जिले के इतिहास को समझा। इसे देखकर डीएम उमेश मिश्रा से जिले के इतिहास पर चर्चा भी की।
दो किताबों का किया विमोचन
सभागार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश का स्वतंत्रता संग्राम बिजनौर किताब का विमोचन किया। वहां मौजूद सभी नेताओं और अफसरों को इसकी एक एक प्रति दी गई। इसके अलावा बिजनौर पर आधारित कॉफी टेबल बुक अभिज्ञान का विमोचन भी किया गया। इस बुक में बिजनौर से जुड़ी ऐतिहासिक व पौराणिक धरोहर का जिक्र है और उनके बारे में विस्तार से बताया गया है।

बिजनौर को मिली टूरिज्म साइट, सीएम ने की लांच
जिला अब पर्यटन के मानचित्र पर भी नाम कमाने की ओर बढ़ गया है। यहां पर वन्य जीवों से परिपूर्ण अमानगढ़ वन रेंज है, तो पौराणिक स्थल महात्मा विदुर की कुटी भी है। पत्थरगढ़ का किला हो या फिर गंगा बैराज, रावली में मालन और गंगा का संगम सभी लिहाज से जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने महात्मा विदुर सभागार में शनिवार को बिजनौर की टूरिज्म साइट को लांच किया। इसमें बिजनौर के सभी पर्यटक स्थलों के फोटो, उनकी खासियत, वहां घूमने के साधन और उनके मैप आदि डाले गए हैं। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि जिले को अब टूरिज्म साइट मिल गई है। इससे यहां पर पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश और विदेश के लोग भी इस साइट के माध्यम से जिले की खासियत को जान पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed