फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandradeep's research paper published in the international conference

अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रकाशित हुआ चंद्रदीप का शोध पत्र

Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 10:09 PM IST
विज्ञापन
Chandradeep's research paper published in the international conference
नजीबाबाद - चंद्रदीप सिंह वालियान, प्रोफेसर। - फोटो : NAZIBABAD
अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रकाशित हुआ चंद्रदीप का शोध पत्र
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। एनआईआईटी के विद्युत अभियांत्रिकी में कार्यरत असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रदीप सिंह वालियान का शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में प्रकाशित हुआ। चंद्रदीप द्वारा दिए गए विद्युत की गुणवत्ता सुधार के विकल्प अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहे गए।
पंडित गोविंद वल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से इंजीनियरिंग में परास्नातक एनआईआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर चंद्रदीप सिंह वालियान ने विद्युत की गुणवत्ता सुधार से संबंधित शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में रखा। सेंट मार्टिन इंजीनियरिंग कॉलेज सिकंदराबाद तेलंगाना में हुई कान्फ्रेंस में कंटिन्यूटी एंड इंनोवेशन इन अप्लाइड साइंसेज एंड ह्यूमैनिटीज विषय से शोध पत्र में विद्युत गुणवत्ता सुधारने के अनेक विकल्प दिए गए। चंद्रदीप सिंह ने नॉन-लीनियर लोड अर्थात अरेखीय भार जैसे टीवी, कंप्यूटर, एलईडी, एलसीडी एवं प्रिंटर के कनेक्ट होने पर सप्लाई वोल्टेज और सप्लाई करंट में होने वाली विकृति को डी-स्टैट कॉम का उपयोग करके टोटल हारमोनिक डिस्टॉर्शन को 2.14 प्रतिशत कम करने के सुझाव अंतरराष्ट्रीय कांफ्रेंस में रखे थे।
विज्ञापन

भारतीय केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के ग्रिड मानकों पर आधारित शोध पत्र को अंतरराष्ट्रीय पटल पर सराहना के साथ शोध पत्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित किया गया। एनआईआईटी के एमडी इंजी. अवनीश अग्रवाल, कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल, अदिति अग्रवाल सहित संस्थान के प्रतिनिधियों ने चंद्रदीप सिंह को एनआईआईटी का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed