फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Chandpur railway station will get new building, proposal passed

Bijnor News: बिजनौर-चांदपुर रेलवे स्टेशन को मिलेगा नया भवन, प्रस्ताव पास

Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 27 Jul 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Chandpur railway station will get new building, proposal passed
चांदपुर का रेलवे स्टेशन।
विकास की बात...
विज्ञापन

-रेलवे स्टेशन बनने के बाद पहली बार हो रहा सुंदरीकरण
-रेलवे स्टेशन भवन के अलावा पार्क, सड़क का भी होगा निर्माण
-आजादी से पहले का बना हुआ है चांदपुर रेलवे स्टेशन का भवन
फोटो..
अमन कुमार शर्मा
बिजनौर। अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही चांदपुर रेलवे स्टेशन को नया भवन मिलेगा, क्योंकि इसका नया भवन बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। अंग्रेजों के जमाने के इस भवन को तोड़कर नए सिरे से स्टेशन का निर्माण होगा।
बिजनौर की तरह चांदपुर रेलवे स्टेशन का भी कायाकल्प किया जाना है, जिसका काम शुरू हो गया है। चांदपुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प की तैयारी काफी समय से चल रही थी, मगर स्टेशन के कायाकल्प की मंजूरी अब मिली है। वर्तमान में रेलवे स्टेशन का नया भवन बनाने के लिए डीपीआर तैयार की जा रही है। साथ ही नक्शा भी बनाया जा रहा है। जल्द ही साफ हो जाएगा कि चांदपुर रेलवे स्टेशन बनने के बाद कैसा दिखाई देगा। चांदपुर रेलवे स्टेशन का पहली बार सुंदरीकरण हो रहा है। अंग्रेजी हुकुमत में बने रेलवे स्टेशन के भवन को जर्जर घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


-भवन के अलावा पार्क और सड़क का भी होगा निर्माण

रेलवे विभाग के मुताबिक चांदपुर रेलवे स्टेशन का सुंदरीकरण होना है। इसके लिए स्टेशन परिसर में पार्क भी बनेगा, जिसमें पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा स्टेशन पर सड़क का निर्माण भी कराया जाएगा। फिलहाल चांदपुर स्टेशन पर लूप लाइनों की संख्या बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-ट्रेन की रफ्तार बढ़ाने के लिए हो रहा अंडरपास का निर्माण-
बिजनौर रेलवे लाइन पर ट्रेन की रफ्तार 140 किलोमीटर प्रति घंटा करने के लिए अंडरपास और ओवर ब्रिज का निर्माण होना प्रस्तावित है। इसके चलते चांदपुर में भी दो अंडरपास का निर्माण शुरू हो गया है। उधर, ओवरब्रिज के निर्माण से पहले मिट्टी की जांच, लंबाई, चौड़ाई आदि की जांच चल रही है। रिपोर्ट सही हाेने के बाद ही ओवरब्रिज का निर्माण शुरू हो पाएगा।

-बिजनौर रेलवे स्टेशन का भी तेजी से चल रहा निर्माण कार्य
बिजनौर रेलवे स्टेशन का भवन अपने मॉडल स्वरूप में आना शुरू हो गया है। भवन का करीब 40 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो गया है। प्रथम तल निर्माण पूरा होने के बाद खिड़की और दरवाजे लगाने का काम चल रहा है। इसके अलावा पार्क, रेस्ट हाउस आदि का निर्माण कार्य भी चल रहा है।



----
वर्जन::
चांदपुर रेलवे स्टेशन का नया भवन बनाने का प्रस्ताव पास हो गया है। अभी स्टेशन के भवन का डिजाइन तैयार किया जा रहा है। डिपीआर और डिजाइन आने के बाद ही भवन का निर्माण कार्य शुरू होगा। जल्द ही भवन का निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
.....जंगपाल सिंह, सहायक मंडल अभियंता, गजरौला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed