फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Celebrated the success of Chandrayaan-3, distributed sweets

Bijnor News: चंद्रयान - 3 की सफलता पर की आतिशबाजी

Thu, 24 Aug 2023 12:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Thu, 24 Aug 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the success of Chandrayaan-3, distributed sweets
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। चंद्रयान - 3 के सफलता पूर्वक चांद पर उतरने पर व्यापारियों, भाजपा विधायक, भाजपाइयों व युवाओं ने आतिशबाजी एवं तिरंगा फहराया कर खुशी का इजहार किया।
भाजपा सदर विधायक सुचि मौसम चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता एडवोकेट ऐश्वर्य मौसम चौधरी आदि ने समर्थकों के साथ चंद्रयान की सफलता पर खुशी का इजहार किया। सदर विधायक ने आतिशबाजी की और झंड़ा फहराया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। गायत्री शक्ति पीठ पर शाम छह बजे चंद्रयान-3 का माॅडल बनाकर बाल संस्कार शाला के बच्चों को बालक जयवीर ने चित्र बना कर लैडिंग प्रक्रिया को समझाया।
विज्ञापन

वहीं, नगीना में भी लोगों ने जमकर जश्न मनाया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सरफराज अंसारी, नगर अध्यक्ष अब्दुल कय्यूम राईन, पंडित सचिन शर्मा आदि रहे। नूरपुर में चंद्रयान-3 का लैडिंग मॉड्यूल बुधवार शाम 6.4 बजे परिषदीय स्कूलों में बच्चों ने लाइव देखा। छात्रों में गजब का उत्साह रहा। हीमपुर दीपा क्षेत्र में युवाओं ने जश्न मनाया। राजा का ताजपुर में प्रोजेक्टर पर चन्द्रमा के दक्षिण ध्रुव पर चन्द्रयान-3 के उतरने को लाइव देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंद्रयान 3 की लैडिंग चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक होने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई है। ये हर देश के लिए गर्व की बात है - उमेश मिश्रा, डीएम

चंद्रयान-3 की चांद पर सफलतापूर्वक लैंडिंग हमारे वैज्ञानिकों, हमारे देश और हम सब की जीत है। बिजनौर लोकसभा निवासियों एवं समस्त देशवासियों को बहुत बधाई - मलूक नागर, सांसद बिजनौर

चंद्रयान-3 लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंड हुआ। मेरी ओर से चंद्रमा विजय के लिए हर भारतीय व वैज्ञानिकों को हार्दिक शुभकामनाएं - कविता सिंह, बिजनौर
चंद्रयान- 3 मिशन की सफलता के लिए इसरो के सभी वैज्ञानिकों व समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई - सौरभ माथुर, व्यापारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed