फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CDO inspected the Gram Panchayat Secretariat

सीडीओ ने तेलीपाड़ा विकास योजना का किया निरीक्षण

Tue, 15 Nov 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
CDO inspected the Gram Panchayat Secretariat
सीडीओ ने ग्राम पंचायत सचिवालय का किया निरीक्षण
विज्ञापन

नजीबाबाद। सीडीओ पूर्ण बोरा ने तेलीपाड़ा क्षेत्र में नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय का निरीक्षण किया। उन्होंने ने खेल मैदान विकास योजना के संबंध में राजस्व विभाग और क्षेत्रवासियों से चर्चा की।
सीडीओ पूर्ण बोरा ने बीडीओ वीरेंद्र सिंह, एडीओ पंचायत सुरेंद्र सिंह के साथ ग्राम पंचायत तेलीपाड़ा के 22 लाख रुपये की लागत से नवनिर्मित ग्राम पंचायत सचिवालय एवं शौचालय निर्माण का निरीक्षण किया। सीडीओ ने सचिवालय के बाहर नाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीडीओ ने ग्राम प्रधान ने सूरजभान भंडारी, तेलीपाड़ा विकास समिति के अध्यक्ष मानसिंह से क्षेत्र में खेल के मैदान की बाउंड्री वॉल निर्माण एवं खेल मैदान विकास योजना के संबंध में जानकारी की। क्षेत्र में लगभग 500 वर्गमीटर में ओपन जिम, बास्केटबॉल आदि के निर्माण के साथ करीब दो हजार वर्ग मीटर में खेल मैदान विकसित किए जाने की योजना है। तेलीपाड़ा में जल मिशन योजना के लिए भगवती प्रसाद शर्मा ने भूमि दान की है। सीडीओ ने जल मिशन योजना अधिकारियों से टंकी निर्माण तथा पेयजल लाइन बिछाने की कार्ययोजना को पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर आरईएस जेई दिनेश सिंह, ग्राम पंचायत सेक्रेटरी दिनेश कुमार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रत्ना रावत, श्वेता रावत सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed