{"_id":"5e42fa6e8ebc3ee5cc5b12ef","slug":"caught-animals-going-for-harvest-bijnor-news-mrt468350660","type":"story","status":"publish","title_hn":"कटान के लिए जा रहे पशु पकडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कटान के लिए जा रहे पशु पकडे
विज्ञापन
कटान के लिए जा रहे पशु पकडे़
हल्दौर। पुलिस ने गांव अम्हेड़ा रेलवे फाटक के निकट वाहन चेकिंग के दौरान एक डीसीएम कंटेनर में अवैध कटान के लिए जा रहे तीन दर्जन से अधिक भैस के छोटे कटरों को पकड़ा। पुलिस ने कंटेनर चालक व उसके साथी के विरुद्ध पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कराई है।
मंगलवार की शाम करीब चार बजे अम्हेड़ा चौकी इंचार्ज अजय शर्मा पुलिस बल के साथ इसी गांव के ही रेलवे फाटक के निकट वाहन चेकिंग कर रहे थे। एक डीसीएम कंटेनर नूरपुर से बिजनौर की ओर से जा रहा था। शक होने पर उन्होंने डीसीएम को रोक कर तलाशी लेने शुरू कर दी। कंटेनर में रस्सी से बंधे तीन दर्जन से अधिक भैंसों के छोटे कटरे खचाखच भरे हुए थे। पुलिस वाहन चालक व उसके साथी को डीसीएम समेत पकड़ कर थाने ले आई। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपी नन्नू का पुत्र खलिक निवासी जनपद हापुड़ व मुकीम का पुत्र हसीम निवासी हापुड़ के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वह कटरों से लदे डीसीएम को लेकर मुरादाबाद से मुजफ्फरनगर जा रहे थे। कार्यवाहक थाना प्रभारी थाना निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि कटरों को सुपुर्दगी में देने की कवायद शुरू की जा रही है।