फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Caught a reward of 25 thousand wanted in the murder of the watchman

चौकीदार की हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी पकड़ा

Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Apr 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Caught a reward of 25 thousand wanted in the murder of the watchman
चौकीदार की हत्या में वांछित 25 हजार का इनामी पकड़ा
विज्ञापन

बिजनौर। कृषि फार्म के चौकीदार की हत्या कर ट्रैक्टर लूट ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहा 25 हजार का इनामी दबोच लिया है। अब तक इस केस में तीन आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं जबकि दो आरोपियों का पकड़े जाना बाकी रह गया है। गिरफ्तार किए गए तीसरे आरोपी का पुलिस ने चालान कर दिया।

थाना मंडावर क्षेत्र के गांव भगवतीपुर गैराबाद में हरकेश निवासी कृष्णानगर जमना नगर हरियाणा का कृषिफार्म है। इस फार्म के डेरे पर चौकीदारी कर रहे कुलविन्दर पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव भगवतीपुर गैराबाद की सात अगस्त 2021 की रात बदमाशों ने हत्या कर दी और ट्रैक्टर लूट ले गए थे। आठ जनवरी 2022 को प्रकाश में आए आरोपी इंद्रजीत उर्फ इंद्रवीर निवासी रसौली थाना सतराना जिला पटियाला पंजाब और बाल अपचारी को पकड़ा गया था। अब पुलिस ने 25 हजार के इनामी आरोपी हितेश पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड में अभी दो और आरोपियों की गिरफ्तारी होना बाकी है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी की टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed