फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case will be filed in court if food items are found substandard.

Bijnor News: खाद्य पदार्थ अधोमानक मिलने पर कोर्ट में चलेगा मुकदमा

Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Mon, 08 Jan 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Case will be filed in court if food items are found substandard.
बिजनौर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से अधोमानक मिले खाद्य पदार्थों का वाद कोर्ट में दायर करने की तैयारी की जा रही है। दिसंबर माह में 15 नमूने अधोमानक और एक असुरक्षित पाया गया था। विभाग की ओर से मिलावटी खाद्य पदार्थों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग के अभिहीत अधिकारी नादिर अली ने बताया कि अफजाल के यहां से लिया गया बेसन का नूमना अधोमानक मिला। मोहम्मद आरिफ का छेना स्वीट्स, मोहम्मद यूसुफ का मिश्रित दूध, योगेश सैनी का सफेद रसगुल्ला, मोहम्मद रियासत का मावा, मोईन अहमद का रिफाइंड पाम आयॅल, मोहम्मद जाकिर का दही, सलमान खान के यहां से लिया गया किसमिस का नमूना अधोमानक और सरसों के तेल का नमूना असुरक्षित पाया गया।
विज्ञापन

जहांगीर आलम का बेसन और नमकीन, हेमंत कुमार का सिंघाड़े का आटा, प्रिंस का पनीर, वंदना गोयल का गेंहू का आटा, सुधीर का मिश्रित दूध, विजेंद्र का मिश्रित दूध का नमूना अधोमानक पाया गया। जिसके बाद अब इनके विरुद्ध कोर्ट में वाद दायर करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed