फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Case filed against seven persons including wife, sons and brother-in-law in Shahzad murder case

Bijnor News: शहजाद हत्याकांड में पत्नी-बेटों और साढू समेत सात पर केस

Fri, 23 May 2025 11:33 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Updated Fri, 23 May 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Case filed against seven persons including wife, sons and brother-in-law in Shahzad murder case
मंडावर। शहजाद हत्याकांड में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की और साक्ष्य जुटाए। इस केस में मृतक की पत्नी, बेटों और साढू को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

मंडावर के मोहल्ला शाहविलायत निवासी शहजाद उर्फ बाबू (50) मंगलवार की सुबह अपने ही घर में मृत पड़ा मिला था। संदिग्ध हालत में मौत के चलते पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि शहजाद की मौत दम घुटने के कारण हुई है। साथ ही चेहरे पर चोट के निशान की पुष्टि भी हुई।
विज्ञापन

बताया गया कि शहजाद का एक बेटा विदेश में रहता है जबकि दूसरा बेटा किसी दूसरे शहर में रहकर काम करता है। अब घर पर शहजाद अपनी पत्नी के साथ ही रहता था। पुलिस ने बताया कि उसके अपनी पत्नी और बेटों के साथ संबंध ठीक नहीं थे। पिछले दिनों शहजाद ने अपने बेटों और पत्नी को जायदाद से बेदखल करने का विज्ञापन भी निकलवाया था। अब पुुलिस ने भतीजे हिफजान निवासी मोहल्ला काजियान मंडावर की तहरीर पर मृतक की पत्नी शगुफ्ता परवीन, बेटे हम्माद और अम्मार तथा कोतवाली देहात के गांव अकराबाद निवासी साढू शहजाद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed