फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Car collided with truck, two people in the car died in the accident

सड़क हादसों में दो की मौत

Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Oct 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Car collided with truck, two people in the car died in the accident
ट्रक से भिड़ी कार, हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। कोटद्वार मार्ग पर बडिया के निकट ट्रक और कार की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
हादसा कोटद्वार मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम सात बजे हुआ। हादसे के वक्त ट्रक तेज रफ्तार पर था और दोनों वाहनों की आमने-सामने से भिड़ंत हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में नजीबाबाद के गांव जट्टीवाला सुखजीत (35) की मौके पर ही मौत हो गई और बडिया निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। हादसे में जट्टीवाला निवासी सरवन सिंह (40), सिंदर सिंह (48), सतनाम सिंह (37) और अवतार सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें सतनाम सिंह और सिदर सिंह को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
विज्ञापन

बस की चपेट में आकर ग्रामीण की मौत
जलालाबाद क्षेत्र में रोडवेज की चपेट में आकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। मरने वाला व्यक्ति गांव बनेड़ा का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed