फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Cancer screening will soon begin in the medical college.

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी कैंसर की जांच

Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Cancer screening will soon begin in the medical college.
बिजनौर। कैंसर के मरीजों को जांच के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज में ही कैंसर जांच शुरू करने की तैयारी चल रही है। फिलहाल, एफएनएसी (फाइन नीडल एस्पिरेशन साइटोलॉजी) के जरिए गांठों की जांच कर कैंसर का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग में चिकित्सक शरीर के किसी अंग में होने पर गांठ की प्रवृत्ति जानने के लिए एफएनएसी जांच कर रहे हैं। रोजाना करीब 10 लोगों की गांठ की जांच की जा रही है। लैब इंचार्ज डॉ. वाणी गुप्ता ने बताया कि पिछले एक साल में गांठ की जांच के बाद करीब 20 कैंसर रोगी मेडिकल कॉलेज में खोजे गए। इन मरीजों के गले की गांठ, थायराइड, स्तन की गांठ की जांच हुई। इसके बाद कैंसर से ग्रसित मरीजों को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। एफएनएसी जांच में चिकित्सक बारीक सुई से शरीर के किसी अंग या गांठ से कोशिकाओं का नमूना लेते हैं। इसके बाद प्रयोगशाला में माइक्रोस्कोप के जरिए नमूने की जांच करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed