{"_id":"60d383938ebc3e34212fb6c2","slug":"call-to-adopt-the-ideals-of-pandit-shyama-prasad-mookerjee-bijnor-news-mrt544169235","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
विज्ञापन
नगीना में पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते भाजपा नेत?
- फोटो : BIJNOR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाने का आह्वान
नगीना/किरतपुर/बढ़ापुर। जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने नमन किया।
भाजपा कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल ने कहा कि पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने नेहरू मंत्रिमंडल में तत्कालीन प्रधानमंत्री से मतभेदों के चलते अपने पद से त्यागपत्र देकर भारतीय जनसंघ की स्थापना की थी। इस दौरान पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, नगर अध्यक्ष नीरज विश्नोई, नगर महामंत्री अरुण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष शिवशंकर सक्सेना, चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डा.भूपेश सिंह चौहान, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री अब्दुल कय्यूम राईन, सौरभ मित्तल मौजूद रहे।
किरतपुर के सरस्वती शिशु मंदिर में हिंदू जागरण मंच द्वारा हिंदू साम्राज्य दिवस और जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया। मंच के जिला मंत्री अंशुल आर्य ने और जिला उपाध्यक्ष सौरभ काकरान ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पित किये। अंशुल आर्य ने कहा कि हिंदू साम्राज्य के संस्थापक शिवाजी महाराज की तरह प्रत्येक हिंदू को अपने राष्ट्र व समाज के लिए लड़ाई लड़नी चाहिए। मंजीत ने कहा कि लोगों अपना इतिहास ज्यादा से ज्यादा पढ़ना चाहिए। जिसके पश्चात जय शिवाजी जय भवानी, भारत माता की जय, वंदे मातरम आदि जयघोष करते हुए साम्राज्य दिवस मनाया। सुमित चौधरी, नगर महामंत्री शिवम सिंघल, नगर मंत्री दर्शित चौधरी, राजकुमार आर्य, धर्मेंद्र आर्य, सुशांत आर्य, रोनित राजपूत, मंजीत, तनुज आदि रहे।
बढ़ापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंघ के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उनको श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सोहित गुप्ता, नितिन प्रजापति, राहुल कश्यप, रानू कुमार, विपिन कुमार व नितिन कश्यप आदि अनेक भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।