{"_id":"677ac587e8c99e292b020f21","slug":"cage-attached-to-sugarcane-field-near-sit-in-bijnor-news-c-27-1-smrt1007-140009-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: धरना स्थल के निकट गन्ने के खेत में लगवाया पिंजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: धरना स्थल के निकट गन्ने के खेत में लगवाया पिंजरा
विज्ञापन
गांव बाटपुरा में चल रहा किसानों का धरना, शुक्रवार को दिखाई दिया था गुलदार
संवाद न्यूज एजेंसी
हल्दौर। गांव बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र परिवर्तन कराने को लेकर किसानों का धरना 29 वें दिन भी जारी रहा। दो दिन पूर्व धरना स्थल के निकट रात में गुलदार दिखाई दिया। किसानों की मांग पर वन विभाग की टीम ने गुलदार के पगचिह्न की जांचकर पिंजरा लगाया।
गांव बाटपुरा में बिलाई चीनी मिल का गन्ना क्रय केंद्र बदलवाने की मांग को लेकर किसानों का धरना करीब एक माह से चल रहा है। मगर, कोई समाधान अभी तक नहीं निकल पाया है। शुक्रवार की रात धरना स्थल के निकट गुलदार दिखाई देने से किसानों में भय व्याप्त हो गया था।
किसानों ने वन विभाग से गुलदार पकड़वाने की मांग की थी। रविवार को वन विभाग की टीम के कैटल गार्ड कुलदीप सिंह, बृजपाल सिंह, वन दरोगा रुचित चौधरी मौके पर पहुंचे और पगचिह्न की जांच की। उन्होंने गुलदार पकड़ने के लिए धरनास्थल के समीप एक गन्ने के खेत में पिंजरा लगाया।
विज्ञापन
इस अवसर पर जयवीर सिंह, छोटन सिंह, जोगिंदर सिंह, सुशांत तोमर, रवि कुमार, रघुनाथ सिंह, दीपू कुमार, अंकुल कुमार, रोहित कुमार तोमर, दीपक कुमार, सतपाल सिंह, रामचरण धीमान आदि मौजूद रहे।