फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus service starts from Kalagarh to Moradabad

कालागढ़ से मुरादाबाद के लिए बस सेवा शुरू

Thu, 19 Mar 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Bus service starts from Kalagarh to Moradabad
कालागढ़ से मुरादाबाद के लिए शुरू की गई बस सेवा। - फोटो : BIJNOR
कालागढ़ से मुरादाबाद के लिए बस सेवा शुरू
विज्ञापन

धामपुर (बिजनौर)। कालागढ़ से मुरादाबाद मार्ग पर बस सेवा शुरू कर दी गई है। इस रूट पर बस सेवा चालू होने से बढ़ापुर विधान सभा के दर्जनों गांव मुरादाबाद के करीब हो गए हैं। अब तक इन गांव के यात्रियों को धामपुर या काशीपुर से होकर मुरादाबाद जाना पड़ता था। यात्रा में किराया और समय भी काफी खर्च करना पड़ता था।

बढ़ापुर विधानसभा के लोगों ने परिवहन राज्यमंत्री अशोक कटारिया से कालागढ़-मुरादाबाद मार्ग पर बस सेवा शुरू करने की मांग की थी। परिवहन राज्यमंत्री के प्रयास से परिवहन विभाग ने मंगलवार को बस सेवा शुरू कर दी। बस सेवा चालू होने से कमिश्नरी जाने वाले लोगों ने राहत महसूस की है। अब तक इन गांववासियों को मुरादाबाद जाने के लिए काशीपुर या धामपुर होकर गुजर ना पड़ता था। इस बस सेवा के चालू होने से क्षेत्रवासियों का कालागढ़ से सुआवाला, सूरज नगर व स्योहारा होते हुए मुरादाबाद जाने का रास्ता साफ हो गया है। बस सेवा का अभी कोई समय निर्धारित नहीं है। यात्रियों को बस सेवा चालू होने की जानकारी लगेगी तो यात्रियों की संख्या में वृद्धि होगी। साथ ही परिवहन विभाग को आमदनी होने लगेगी। उसके बाद समय सारणी तैयार कर चस्पा कर दी जाएगी। बस सेवा का कालागढ़ से मुरादाबाद के लिए 104 रुपये किराया निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एक बस टांडा, साहूवाला से होकर बिजनौर, मुरादाबाद को जोड़ने का काम करेगी। जबकि तीसरी बस सदाफल से मुरादाबाद और बिजनौर को जोड़ने के लिए लगाई गई है। जैसे ही कालागढ़ मुरादाबाद मार्ग पर यात्रियों की संख्या में इजाफा होगा। वैसे ही इस मार्ग पर बसों की संख्या भी बढ़ाई जाएगी। मुरादाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप नायक का कहना है उच्च अधिकारियों के आदेश पर बस सेवा को कालागढ़ से मुरादाबाद के लिए चालू कर दिया गया है। बस सेवा का अभी कोई टाइम टेबल तैयार नहीं किया गया है। शीघ्र ही बस का टाइम टेबल चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed