फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bus service resumes for Vidurkuti Ashram

विदुरकुटी आश्रम के लिए बस सेवा फिर शुरू

Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Bus service resumes for Vidurkuti Ashram
बिजनौर। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम का बिजनौर डिपो आठ जुलाई को फिर से महाभारतकालीन विदुरकुटी आश्रम के लिए बस सेवा शुरू करेगा। यह बस रोजाना सुबह चांदपुर से चलकर सुबह सात बजे विदुरकुटी पहुंचेगी और बिजनौर से विदुरकुटी पहुंचने का समय शाम साढ़े पांच बजे रहेगा।
विज्ञापन

विदुरकुटी का इतिहास महाभारतकाल से जुड़ा है। यह जिला मुख्यालय से लगभग दस किमी की दूरी रोड पर स्थित है। मान्यता है कि श्रीकृष्ण भगवान ने कौरवों के 56 भोग त्यागकर महात्मा विदुर के आश्रम में आकर प्रेमपूर्वक बथुए का साग खाया था। महात्मा विदुर की कुटी में जनपद ही नहीं बल्कि अन्य स्थानों से भी लोग दर्शन करने के लिए आते हैं।
विज्ञापन

बिजनौर डिपो के वरिष्ठ केंद्र प्रभारी अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि डीएम उमेश मिश्रा के निर्देश पर यह बस सेवा आठ जुलाई से फिर से पर्यटन स्थल विदुरकुटी के लिए जाएगी। बिजनौर से इसका किराया नौ रुपये निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल कोरोना काल में पर्याप्त यात्री नहीं मिलने से बिजनौर डिपो ने इस बस सेवा को विदुरकुटी आश्रम तक जाने से रोक दिया था। इस बस को निर्बाध रूप से संचालित करने के लिए कम से कम 50 प्रतिशत यात्री चाहिए, जिससे डिपो की आय बाधित न हो। यदि यात्रियों की संख्या बढ़ी तो बसों को और बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी पर्यटक स्थलों पर मिलेगा पूरे जिले का इतिहास
बिजनौर। जिले में यूं तो तमाम स्थल पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण हैं, लेकिन अधिकांश के बारे में लोग जानते नहीं है या कम ही जानकारी रखते हैं। ऐसे में लोग कुछ ही जगहों पर जा पाते हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सभी पर्यटक स्थलों पर पूरे जिले के महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में जानकारी देने की तैयारी शुरू कर दी है। जैसे हैदरपुर वेटलैंड, विदुरकुटी, अमानगढ़, नजीबाबाद आदि महत्वपूर्ण स्थलों पर पूरे जिले के महत्वपूर्ण स्थलों के बारे में बोर्ड लगाकर जानकारी दी जाएगी।

विदुरकुटी महत्वपूर्ण स्थल है, वहां बस सेवा शुरू कराई जा रही है। इसके अलावा लोग एक जगह पर ही पूरे जिले के बारे में जानकारी कर लें, ऐसी व्यवस्था भी कराई जाएगी। बिजनौर को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ाने की पूरी रूप रेखा तेयार हो रही है।
उमेश मिश्रा, डीएम, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed