फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Burglars ransacked three houses in a single night

चोरों ने एक ही रात घरों को खंगाल डाला

Mon, 09 Dec 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Burglars ransacked three houses in a single night
चोरों ने एक ही रात तीन घरों को खंगाल डाला
विज्ञापन

नहटौर। शनिवार रात चोरों ने तीन अलग-अलग स्थानों से घरों के ताले तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये कीमत के आभूषण नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया।
चोरों ने ग्राम साहनपुर नवादा निवासी अब्दुल कादिर के बंद घर को निशाना बनाया। अब्दुल कादिर अपने परिवार सहित ज्ञानपुर अपनी ससुराल गया हुआ था। चोर छत के रास्ते घर में घुसे और कमरे व बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखे चार तोले सोने के चार जोड़ी बूंदे, गले का सेट, चांदी की पायल, चांदी का गले का सेट, 40 हजार की नकदी, कीमती कपड़े आदि करीब ढाई लाख की चोरी कर ली। चोरी का पता रविवार सुबह चला।

चोरी की दूसरी घटना नगर की डूडा कॉलोनी में हुई। डूडा कॉलोनी निवासी बृजेश शर्मा रिश्तेदारी में बाहर गया हुआ था। चोरों ने उसके क्वार्टर के ताले तोड़कर उसमें रखे पांच हजार नकदी, एक गैस सिलिंडर और एक कंबल चोरी कर लिया। चोरी की तीसरी घटना ग्राम हरगनपुर मे हुई। हरगनपुर निवासी रशीद अहमद परिवार सहित दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। चोरों ने कमरे के ताले तोड़कर एक जोड़ी सोने के बूंदे, बर्तन, नये कपड़े व 10 हजार की नकदी चोरी कर ली। तीनों चोरियों की तहरीर पुलिस को दी गई है। पुलिस क्षेत्र में हो रही आये दिन चोरियों पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed