फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bumper sale of firecrackers in exhibition ground

प्रदर्शनी मैदान में पटाखों की हुई बंपर सेल

Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Oct 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Bumper sale of firecrackers in exhibition ground
प्रदर्शनी मैदान में पटाखों की हुई बंपर सेल
विज्ञापन

बिजनौर। एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर रोक होने की वजह से दूसरे जिलों के उपभोक्ताओं की प्रदर्शनी मैदान में भीड़ लगी रही। उपभोक्ताओं ने जमकर पटाखे खरीदे। थोक की दुकान पर भी उपभोक्ता जमे रहे।
पटाखों की बिक्री के लिए प्रदर्शनी मैदान में दुकानें लगाई गई हैं। इसके अलावा शहर के बाहर बने गोदाम पर भी पटाखों की दुकानें लगी रही। गोदामों पर तो एक सप्ताह पहले से ही पटाखों की बिक्री शुरू हो गई थी। प्रदर्शनी मैदान में शुक्रवार शाम को दुकानें लग गईं। वहां पर अग्निशमन विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। प्रदर्शनी मैदान में सुबह से ही उपभोक्ताओं की भीड़ लग गई। उपभोक्ताओं ने पटाखों की जमकर खरीदारी की। एनसीआर में पटाखों की बिक्री पर सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा रखी है। एनसीआर के काफी उपभोक्ता जिले से ही पटाखे खरीदते हैं। शनिवार को भी आसपास के जिलों के उपभोक्ता जिले में पटाखे खरीदने के लिए आते रहे। पटाखे खरीदने के लिए बच्चे भी परिजनों के साथ दुकानों पर पहुंचे। चकरी, रॉकेट, अनारी, फुलझड़ी, महताबी, स्काई शॉट्स, अनार बम व अन्य पटाखों की जमकर बिक्री हुई। अभी प्रदर्शनी मैदान में दो दिन तक दुकानें लगेंगी। रविवार को और बिक्री बढ़ने का अनुमान है।
विज्ञापन

पुलिस ने पटाखे जब्त किए
धामपुर। दारोगा ललित कुमार ने बताया कि प्रशासन के सख्त आदेश हैं कि किसी भी हालत में चिह्नित स्थानों के अलावा पटाखों की दुकानें नहीं लगेंगी। मगर, कुछ लोगों ने आबादी क्षेत्र में पटाखों की दुकानों लगा रखी थी। पुलिस ने शनिवार को जैतरा रेलवे फाटक, शीला टाकीज तिराहा, आरएसएम तिराहा व मुख्य बाजार में कई स्थानों पर छापा मार कर पटाखे जब्त कर लिए। उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed