{"_id":"5f6f8d2c8ebc3e9be105586a","slug":"bullock-businessman-s-body-found-in-bolero-nazibabad-news-mrt503267299","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेरो में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में चालक का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेरो में मिला संदिग्ध परिस्थितियों में चालक का शव
विज्ञापन
नजीबाबाद - अमित वर्मा (फाइल फोटो)।
- फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद (बिजनौर)। बुंदकी मार्ग पर नहर पटरी क्षेत्र में बुलेरो में सराफा कारोबारी का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से हड़कंप मच गया। प्रथम दृष्ट्या पुलिस आत्महत्या का मामला मान रही है। एसपी समेत तमाम आला अफसरों ने मौके का जायजा लिया।
नजीबाबाद-बुंदकी मार्ग पर नहर पटरी क्षेत्र मार्ग पर खुशहालपुर मड़का क्षेत्र में बुलेरो कार में चालक के गोली लगने से मौत की सूचना पर आनन-फानन में पुलिस मौके पर पहुंची। मृत युवक चालक सीट पर बैठा मिला। उसके सीने में बांईं ओर गोली लगी थी। तमंचा बांईं ओर पड़ा था। मृतक की जेब से मिले कागजात के फोन नंबर से संपर्क करने पर जालबपुर गूदड़ के ग्राम प्रधानपति हिमांशु भारद्वाज ने घटनास्थल पहुंचकर मृतक की पहचान सुभाषनगर निवासी सराफा कारोबारी सुदेश वर्मा के पुत्र अमित वर्मा (30) के रूप में की। सीओ प्रवीण कुमार सिंह, थाना प्रभारी संजय शर्मा ने कई बिंदुओं पर जांच की। परिजनों ने बताया कि अमित शुक्रवार शाम चार बजे चाचा की बुलेरो यूपी 20एएल 2891 लेकर पार्क में खड़ी करने को कहकर निकला था। रातभर घर नहीं आया। उसका मोबाइल भी बंद था।
सूचना मिलने पर एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने मौके का जायजा लिया। मृतक के पिता सुदेश वर्मा ने बताया कि अमित ने हाल ही में सराफा करोबार शुरू किया था। पुलिस प्रथम दृष्ट्या अमित द्वारा आत्महत्या की बात मान रही है। अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस जांच में जुटी है। पुलिस ने बुलेरो में मिले मोबाइल, तमंचे को कब्जे में ले लिया है। डॉग स्क्वायड/फोरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल पहुंचकर जांच की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
...........................
कोट
बुलेरो चालक की मौत कई घंटे पहले हुई है। प्रथम दृष्ट्या आत्महत्या का मामला लगता है। पारिवारिक पृष्ठ भूमि के बारे में जानकारी की जा रही है। डॉ.धर्मवीर सिंह, एसपी बिजनौर
........................................................
आठ माह पूर्व दूसरा विवाह किया था
नजीबाबाद। अमित की पहली पत्नी का सवा साल पहले निधन हुआ था। करीब आठ-नौ माह पहले अमित ने देहरादून प्रेमनगर निवासी मीनाक्षी से विवाह किया था। परिजनों ने पति-पत्नी के बीच किसी प्रकार का मन मुटाव न होने की बात कही।

नजीबाबाद में संदिग्ध परिस्थितियों में बुलेरो में मृत मिले चालक अमित के विलाप करते परिजन।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में बुलेरो चालक की मौत पर जनकारी लेते एसपी डा.धर्मवीर सिंह।- फोटो : NAZIBABAD

नजीबाबाद में बुलेरो में गोली लगने से मरा चालक अमित वर्मा।- फोटो : NAZIBABAD