फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bullion traders who do not register Hallmark will be measured

Bijnor News: भारतीय मानक ब्यूरो के एचएमए ने जांच को सोने के लिए नमूने

Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Dec 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Bullion traders who do not register Hallmark will be measured
नजीबाबाद में भारतीय मानक ब्यूरो के संबंध में जानकारी लेते सराफा कारोबारी। - फोटो : NAZIBABAD
नजीबाबाद। होलमार्क पंजीयन न कराने वाले सराफा कारोबारियों पर सरकार शिकंजा कसेगी। सोने की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए होलमार्क पंजीकरण अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन

उपभोक्ता मामले के खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के अधीन भारतीय मानक ब्यूरो हॉलमार्क पंजीकरण कराए बिना सोने की खरीद-फरोख्त करने वाले सराफा कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। भारतीय मानक ब्यूरो के होलमार्क ऑडिटर नितिन कुमार ने नजीबाबाद में कई सराफा कारोबारियों के सोने की गुणवत्ता परखने के लिए सोने के आभूषण के नमूने जांच को लिए। भारतीय मानक ब्यूरो के एचएमए के बाजार में आते ही सराफा कारोबारियों में हड़कंप मच गया। आल इंडिया बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष कपिल सराफ, वरिष्ठ सराफा कारोबारी मुकुल अग्रवाल की उपस्थिति में चौक बाजार स्थित ओम ज्वेलर्स प्रतिष्ठान पर भारतीय मानक ब्यूरो के प्रतिनिधि नितिन कुमार ने सराफा कारोबारियों को होलमार्क पंजीयन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

एचएमए नितिन कुमार ने बताया कहा कि 16 जनवरी 2021 से भारत सरकार ने होलमार्क की अनिवार्यता लागू की है। उन्होंने सभी कारोबारियों को होल मार्क पंजीकरण के साथ सोने की खरीद-फरोख्त करने की सलाह दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जो सराफा कारोबारी होलमार्क पंजीयन के साथ कारोबार नहीं करेंगे उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर विपुल तायल, नरेंद्र अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, कपिल अग्रवाल, हेमंत अग्रवाल, रचित तायल, पुनीत जैन, अंशुल मेहरा, अनूप अग्रवाल सहित अनेक सराफा कारोबारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed