{"_id":"5f6649548ebc3ef47d7e1c49","slug":"build-a-nutrition-garden-in-the-homes-of-undernourished-children-bijnor-news-mrt5021499165","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘अतिकुपोषित बच्चों के घरों में बनाएं पोषण वाटिका’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘अतिकुपोषित बच्चों के घरों में बनाएं पोषण वाटिका’
विज्ञापन

बिजनौर। जिला कार्यक्रम अधिकारी दीप्ति भार्गव ने बच्चों को कुपोषण से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे पोषण माह में गंभीरता से काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने पोषण वाटिका विकसित करने के लिए परिवार के लोगों को प्रेरित करने का आह्वान किया।
पोषण माह की बैठक में दीप्ति भार्गव ने कार्यक्रमों की ऑनलाइन फीडिंग संतोषजनक न होने पर विकास परियोजना अधिकारी व प्रभारियों को चेतावनी जारी की। कहा कि सभी कार्यक्रमों की शत प्रतिशत फीडिंग होनी चाहिए। शासन द्वारा इन कार्यों की दैनिक समीक्षा की जा रही है। अतिकुपोषित बच्चों को शासनादेश के अनुसार गोशालाओं से गाय दिलाने के निर्देश मिले हैं। कहा कि जिन बच्चों का स्वास्थ्य ज्यादा खराब है उन्हें पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती कराया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बच्चों के चिह्निकरण के दौरान कोविड 19 से बचने के लिए शासन के दिशा निर्देशों का पालन करें। जिन अतिकुपोषित व कुपोषित बच्चों के परिवार में खाली जमीन होगी उन्हें पोषण वाटिका विकसित करने को प्रेरित किया जाएगा।